फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Waterlogging major roads due heavy rains Moradabad, traffic stalled roads

मुरादाबाद: एक घंटे की तेज बारिश से प्रमुख मार्गों पर जलभराव, सड़कों पर यातायात ठप, कई जगहों पर बिजली गुल

Mon, 07 Aug 2023 02:02 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 07 Aug 2023 02:02 AM IST
सार

तेज बारिश के कारण फव्वारा चौक, जेल रोड, ताड़ीखाना-गुरहट्टी मार्ग, रेलवे स्टेशन से पीतलनगरी बस स्टेशन तक कई स्थानों पर सड़क पर एक से दो फिट तक पानी भर गया। पानी निकलने के बाद कीचड़ से आवागमन में परेशानी हुई। 

विज्ञापन
Waterlogging major roads due heavy rains Moradabad, traffic stalled roads
नवाब पुरा रोड पर झमाझम बारिस के बाद भरा सड़क पर भरा बारिस का पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में रविवार शाम को तेज बारिश हुई। करीब एक घंटे तक झमाझम पानी बरसा। जिससे शहर की नाला, नाली सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। निकास अभाव में स्टेशनरोड, ताड़ीखाना रोड, जेल रोड, बुधबाजार समेत शहर के कई अन्य प्रमुख मार्गों के अलावा कई मोहल्ले की सड़कें ताल तलैया बन गईं।

विज्ञापन


इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। रविवार सुबह से मौसम साफ रहा। शाम करीब चार बजे काले बादल छा गए। थोड़ी देर बाद झमाझम बारिश होने लगी। तेज बारिश के कारण निकास अभाव में शहर के फव्वारा चौक, जेल रोड, ताड़ीखाना-गुरहट्टी मार्ग, रेलवे स्टेशन से पीतलनगरी बस स्टेशन तक कई स्थानों पर सड़क पर एक से दो फिट तक पानी भर गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सदर पशु अस्पताल परिसर में भी जल भराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। बारिश बंद होने के बाद इन प्रमुख मार्गों से धीरे-धीरे पानी तो कम हो गया, लेकिन नाली की कीचड़ मार्ग पर आ जाने के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हुई।


कॉलोनी-मोहल्लों की सड़कों का हाल और भी बुरा रहा। लाइनपार पैपटपुरा निकट सब्जीमंडी मार्ग पर अमर सिंह के मकान से नन्हें के मकान तक निकास अभाव में बारिश का पानी सड़क पर भर जाने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम व क्षेत्रीय पार्षद से भी की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।

इसके अलावा वार्ड-12 के मोहल्ले देहरी गांव और सरस्वती विहार की सड़कों पर बारिश का पानी दो फिट तक भरा रहा। कमोवेश यही स्थिति शहर के मोहल्ला चक्कर की मिलक, झब्बू का नाला, किसरौल, लाजपतनगर, कांठ की पुलिया समेत कई मोहल्लों में जल भराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed