फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   water logging in many aera in city due to rain

हल्की बारिश में ही नगर निगम की सफाई व्यवस्था के दावों की खुली पोल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 01:03 AM IST
सार

लेकिन शनिवार सुबह से लेकर देर सायं तक हुई इस हल्की बारिश ने भी निगम के दावों की पोल खोल कर रख दी। इसके अलावा स्टेशन रोड पर भी मार्ग में जगह-जगह हुए गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में काफी असुविधा हुई। शहर के निचले स्थानों पर बसे मोहल्लों झब्बू का नाला, चक्कर की मिलक, पैपटपुरा, करूला, जयंतीपुर, भीमाठेर, लाकड़ी फाजलपुर, पीतलनगरी, गंगा विहार, भोलानाथ नगरी, करूला आदि मोहल्लों में भी नाले-नालियों के चोक होने के कारण नालियों का गंदा पानी, कीचड़ समेत मुख्य व संपर्क मार्गों, गलियों में आ जाने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हुई।

विज्ञापन
water logging in many aera in city due to rain

विस्तार

मुरादाबाद। जिले में शनिवार सुबह से लेकर देर सायं तक हुई हल्की बारिश ने ही नगर निगम के सफाई व्यवस्था के दावों की पोल खोल कर रख दी। निकास अभाव में शहर की कई सड़कों, गलियों व मोहल्लों में जल भराव की स्थिति बनी रही। कुछ स्थानों पर नगर निगम को पंप समेत टीम भेज कर मार्ग पर भरे पानी को निकालना पड़ा।
विज्ञापन

बरसात से निपटने के लिए नगर निगम शहर के सभी नाले-नालियों की सफाई का दावा करता रहा है। लेकिन शनिवार सुबह से लेकर देर सायं तक हुई इस हल्की बारिश ने भी निगम के दावों की पोल खोल कर रख दी। स्टेशन रोड पर फव्वारा तिराहे से लेकर लोकोशेड पुल तक निकास अभाव में सड़क पर करीब एक फिट पानी पूरे दिन भरा रहा। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खास कर पैदल गुजरने वाले लोगों इसके चलते काफी परेशानी हुई। इसके अलावा स्टेशन रोड पर भी मार्ग में जगह-जगह हुए गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में काफी असुविधा हुई। शहर की पॉश कॉलोनियों में शुमार बुद्धि विहार कॉलोनी में भी एलआईसी से गोल चक्कर जाने वाले क्षतिग्रस्त मार्ग पर पानी भरा रहा। प्रकाश नगर चौराहा, कमिश्नर कार्यालय के निकट, रोडवेज बस स्टैंड के निकट स्थित मुख्य मार्ग भी निकास अभाव में बरसात का पानी भरा रहने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। शहर के निचले स्थानों पर बसे मोहल्लों झब्बू का नाला, चक्कर की मिलक, पैपटपुरा, करूला, जयंतीपुर, भीमाठेर, लाकड़ी फाजलपुर, पीतलनगरी, गंगा विहार, भोलानाथ नगरी, करूला आदि मोहल्लों में भी नाले-नालियों के चोक होने के कारण नालियों का गंदा पानी, कीचड़ समेत मुख्य व संपर्क मार्गों, गलियों में आ जाने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed