फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Water level of Ramganga River rises due to rain; water enters fields.

Moradabad News: बारिश से बढ़ा रामगंगा नदी का जलस्तर, खेतों में घुसा पानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Water level of Ramganga River rises due to rain; water enters fields.
कांठ। दो दिन से हो रही बारिश के कारण कांठ के खादर क्षेत्र से होकर निकल रही रामगंगा नदी का जलस्तर फिर एक बार बढ़ गया है। नदी पानी खादर के निचले खेतों में घुस गया है। इससे किसान अपनी फसलों को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन

रामगंगा नदी कांठ क्षेत्र के खादर से होकर निकल रही है। हर साल बरसात के मौसम में तबाही मचाती है। अभी पिछले दिनों भी रामगंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा था, लेकिन धीरे-धीरे कम हो गया था। अब दो दिन से हो रही बारिश के कारण शुक्रवार को फिर से रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। गांव दरियापुर के रहने वाले अमीचंद्र सैनी ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले खेतों में पानी घुस गया है। जिस कारण अपनी फसलों को लेकर किसान चिंतित हैं। वहीं गांव बहादरपुर खादर के ग्राम पंचायत प्रशासक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि नदी के द्वारा खेतों में कटान भी किया जा रहा है। जलस्तर बढ़ने से किसानों की फसलों को नुकसान होने की संभावना है। शाम तक बढ़ रहे रामगंगा नदी के जलस्तर को लेकर खादर क्षेत्र के किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed