{"_id":"5dd6c8378ebc3e54b7675731","slug":"warrant-against-mp-ajam-kha-moradabad-news-mbd3300765191","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में आजम खां के खिलाफ जमानती वारंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में आजम खां के खिलाफ जमानती वारंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कोर्ट में सांसद आजम खां के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई दो दिसंबर को होगी। इसके अलावा आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में भी कोर्ट ने आजम खां के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है।
लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान शाहबाद में आयोजित जनसभा में आजम खां ने भाजपा की प्रत्याशी और पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनकी इस टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ शाहबाद कोतवाली में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के साथ-साथ आचार संहिता उल्लंघन मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने विवेचना के बाद इस मामले में चार्जशीट लगा थी। इस मामले की सुनवाई एडीजे-6 की कोर्ट मेें चल रही है। कोर्ट में गुरुवार को इस मामले की सुनवाई थी। कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया है। इसके अलावा आचार संहिता का उल्लंघन के एक अन्य मामले में भी कोर्ट ने आजम खां के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। यह मुकदमा भी शाहबाद कोतवाली में दर्ज हुआ था। इस मामले की अगली सुनवाई भी 2 दिसंबर को होगी। सहायक शासकीय अधिवक्ता रामौतार सैनी ने बताया कि शाहबाद कोतवाली में दर्ज दो मुकदमों में सांसद आजम खां के खिलाफ कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया है। इन दोनों मामलों की अगली सुनवाई दो दिसंबर को होगी। इसके अलावा कोतवाली में आईपीसी की धारा 188 में दर्ज मुकदमे में कोर्ट ने सुनवाई की अगली तिथि तीन दिसंबर निर्धारित की है। इस मामले में आजम खां जमानत पर चल रहे हैं।