फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Election Photo: उत्साह के साथ मुरादाबाद में मतदान जारी, पहली बार वोट करने को लेकर युवा उत्साहित, देखें वीडियो

Fri, 19 Apr 2024 09:17 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 19 Apr 2024 09:17 AM IST
विज्ञापन
Voting continues with enthusiasm in Moradabad, youth excited about voting for first time, watch video
मुरादाबाद में मतदान - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद में उत्साह के साथ मतदान शुरू हो गया। सुबह से ही मतदाता कतार में लगकर अपना मत देने के लिए पहुंचे। सबसे ज्यादा उत्साह पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में देखा गया। उन्होंने कहा कि वह शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के मुद्दे पर वोट दिया। मुरादाबाद नगर क्षेत्र में 502 बूथ हैं। इनमें कुल 62,000 युवा मतदाता हैं।


Voting continues with enthusiasm in Moradabad, youth excited about voting for first time, watch video
मतदान के बाद युवा - फोटो : अमर उजाला

पहली बार वोट देने वाले युवा इशारों की भाषा बोल रहे हैं। कंपोजिट विद्यालय मुफ्ती टोला में पहली बार वोट देने पहुंचे अंकित, विशाल और रविंद्र का कहना है कि मुरादाबाद में डिग्री कॉलेज तो थे लेकिन सरकारी विश्वविद्यालय नहीं था। इसके कारण रविंद्र को स्नातक में प्रवेश के लिए फार्म में खामी होने पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय के चक्कर लगाने पड़े थे। मुरादाबाद में सरकारी विश्वविद्यालय बनने से कई युवाओं को सहूलियत होगी।

Voting continues with enthusiasm in Moradabad, youth excited about voting for first time, watch video
मुरादाबाद में मतदान - फोटो : अमर उजाला

विशाल और अंकित का कहना है कि आसपास के क्षेत्र में रोजगार की कमी है। डिग्रियां लेने के बाद भी उनके बड़े भाई को रोजगार नहीं मिल पाया। विशाल ने कहा कि मुरादाबाद में निवेश की तमाम बातें हो रही हैं।  यदि वास्तव में यहां नई इकाइयां स्थापित होंगी तो रोजगार की संभावना बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Voting continues with enthusiasm in Moradabad, youth excited about voting for first time, watch video
मुरादाबाद में मतदान - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र में सुबह से ही मतदान चल रहा है। कई जगहों पर मशीन खराब होने के कारण मतदान बाधित हुआ। डीएम मानवेंद्र सिंह और एसएसपी हेमराज मीना लगातार निगरानी कर रहे हैं। लोकसभा क्षेत्र के बीस लाख 56 हजार मतदाता मतदान कर अपना सांसद चुनेंगे। इस बार 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मतदान कराने के लिए 1728 पोलिंग पार्टियों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Voting continues with enthusiasm in Moradabad, youth excited about voting for first time, watch video
मुरादाबाद में मतदान - फोटो : अमर उजाला

मतदान शाम छह बजे तक होगा। इसके लिए सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया है। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह और एसएसपी हेमराज मीणा ने बताया कि जिले में मतदान सुचारू तरीके से चल रहा है। कई जगहों पर लगातार चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा सभी केंद्रों पर सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed