फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   voting close, study start for exams

बच्चों ! चुनावी मेला खत्म, स्कूल एग्जाम्स के लिए तैयार

Fri, 17 Feb 2017 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 17 Feb 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
voting close, study start for exams
exams to now begin from March 9
बच्चों! चुनावी मेला खत्म हो गया है। अब आपके क्लास में न तो ‘पुलिस अंकल’ का बिस्तर बिछा है और न ही मैदान में ओपन किचन लगा है। फोर्स जा चुकी है। अब स्कूल पूरी तरह से खाली करा दिए गए  हैं। आपके स्कूल एग्जाम के लिए पूरी तरह तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन


आपने पांच दिन की मौज मस्ती कर ली है, अब परीक्षा की तैयारियों में जुट जाओ। मुरादाबाद में पंद्रह फरवरी को मतदान हुआ था। लेकिन फोर्स के ठहारने और मतदान बूथ बनाने के लिए कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं।
विज्ञापन


मुरादाबाद में पैरा मिलिट्री की 55 कंपनी और एक प्लाटून के अलावा 4 हजार पुलिस कर्मी और 5500 होमगार्ड बाहर के जिलों से आए थे। इन सभी को स्कूल कालेजों में ठहराया गया था। जिसके चलते स्कूल कालेजों की छुट्टी कर दी गई थीं। बच्चों के क्लासों में जवानों ने अपने बिस्तर लगा लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि मैदान में ही ओपन किचन लगा लिया था। स्कूल और कालेज पूरी तरह से फौजियों के ठिकाने बन गए थे। यहां टेंट और पंडाल भी लगा गए थे। चौबीस घंटे पहले तक जिन स्कूल कालेजों में चहल पहल थी। अब वहां सन्नाटा छा गया। जिन क्लासों में पीठासीन अधिकारी और कर्मचारी बैठे थे।

अब वहां माहौल बदल गया है। मैदान में बनी जवानों की ओपन किचन भी टूट गई। मुरादाबाद में शांति पूर्ण मतदान कराने में अहम भूमिका निभाने जवान अपना बोरियां बिस्तर समेट कर अगले चरण के लिए रवाना हो गए हैं।


अब स्कूल और कालेज पूरी तरह से एग्जाम के लिए तैयार हो गए हैं। शुक्रवार से टीचर भी एग्जाम कराने की तैयारियों में जुट जाएंगे। बच्चों आप पांच दिन की मस्ती कर चुके हो। अब आप भी पूरी तरह से एग्जाम की तैयारियों में जुट आओ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed