{"_id":"697139e39a3494c6ec01c49f","slug":"voters-arrived-at-the-centers-with-documents-and-made-amendments-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-818033-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दस्तावेज लेकर केंद्रों पर पहुंचे मतदाता, कराया संशोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दस्तावेज लेकर केंद्रों पर पहुंचे मतदाता, कराया संशोधन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में नो मैपिंग की श्रेणी में आए 65 हजार से अधिक मतदाताओं को जारी किए गए नोटिस के बाद बुधवार को बड़ी संख्या में लोग अपने दस्तावेज लेकर निर्धारित केंद्रों पर पहुंचे। मतदाताओं ने बीएलओ और नामित अधिकारियों के समक्ष जन्मतिथि व अन्य प्रमाणपत्र प्रस्तुत कर मतदाता सूची में अपडेट कराने की अपील की।
एसआईआर अभियान के दौरान वर्ष 2003 की मतदाता सूची से 1.96 लाख मतदाताओं के पिता या दादा के नाम का मिलान नहीं हो सका था। इसी कारण बीएलओ द्वारा ऐसे मतदाताओं को नो मैपिंग श्रेणी में शामिल किया गया था। इन मामलों के निस्तारण के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्येक तहसील और ब्लॉकों में कुल 67 अधिकारियों की तैनाती की थी, जिनके माध्यम से नोटिस जारी किए गए। नोटिस मिलने के बाद बुधवार को सैकड़ों मतदाताओं ने अपने प्रमाणपत्र जमा कराए। अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संगीता गौतम ने बताया कि इन मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया तेज की जाएगी। नो मैंपिंग वाले मतदाताओं को लगातार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। सही पाए गए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अपडेट किए जाएंगे। प्रशासन का कहना है कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न छूटे, इसके लिए पूरी पारदर्शिता और तय समयसीमा में कार्रवाई की जा रही है।