फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Voter list for Panchayat elections will be computerized by December 10

Moradabad News: पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची 10 दिसंबर तक होगी कंप्यूटरीकृत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Voter list for Panchayat elections will be computerized by December 10
मुरादाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को वृहद पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया। अब दस दिसंबर तक मतदाता सूची कंप्यूटरीकृत हो जाएगी। 11 से 22 दिसंबर तक मतदाता सूची डाउनलोड की जा सकेगी। निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अनंतिम प्रकाशन छह फरवरी 26 निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


एडीएम प्रशासन संगीता गौतम ने पंचायत चुनाव से जुड़े निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का कंप्यूटरीकरण 10 दिसंबर तक पूरा किया जाएगा। इसके बाद मतदान केंद्रों का क्रमांक, मतदाता क्रमांक, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियां कराने की तिथि 11 से 22 दिसंबर तक होगी।
विज्ञापन

00
यह जारी कार्यक्रम
- 24 से 30 दिसंबर तक प्रकाशित अनंतिम मतदाता सूची का निरीक्षण।
- 24 से 30 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएगी

- 31 दिसंबर से 6 जनवरी तक दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण

- 7 जनवरी से 12 जनवरी तक हस्तलिखित पांडुलिपियों को तैयार करने, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण के कार्यालय में जमा होगी

- 13 जनवरी से 29 जनवरी तक पूरक सूचियों की कंप्यूटरीकरण की तैयारी और उन्हें मूल सूची में समाहित की जाएगी।

- 30 जनवरी से 5 फरवरी तक पूरक सूचियों के कम्प्यूटरीकरण के बाद मतदान केंद्रों का क्रमांक, मतदाता क्रमाकं, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियां कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed