{"_id":"5ef0077742797a6546a0a02845a7d439","slug":"volvo-service-between-lucknow-and-dehradoon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉल्वो में जाइए लखनऊ-देहरादून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉल्वो में जाइए लखनऊ-देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Fri, 04 Dec 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ जाना है। ट्रेन में टिकट कंफर्म नहीं हो पाया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं। लखनऊ-देहरादून के बीच एसी बस सेवा वॉल्वो शुरू हो गई है। मुरादाबाद डिपो स्टेशन से यह बस लखनऊ और देहरादून के लिए मिलेगी। फिलहाल दोनों ओर से एक एक बस परिवहन निगम ने चलाई है। कहा जा रहा है कि यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो बसों की संख्या भी बढ़ सकती है।
एआरएम एके सिंह के अनुसार मुरादाबाद से लखनऊ जाने वाली बस मध्यरात्रि 1 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। यह बस सुबह 8 बजे लखनऊ पहुंचाएगी। उधर लखनऊ से देहरादून जाने वाली बस मध्यरात्रि 3 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी और सुबह करीब साढ़े 8 बजे तक देहरादून पहुंचाएगी। लखनऊ से देहरादून तक इस बस का किराया 1540 रुपया है। मुरादाबाद से लखनऊ के लिए करीब 1100 रुपया टिकट पर खर्च करने पड़ेंगे।