फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Vishwakarma Puja was observed with reverence at the Roadways Workshop and the Guru Brihaspati Temple.

Moradabad News: रोडवेज वर्कशॉप और गुरु बृहस्पति मंदिर में श्रद्धा से हुआ विश्वकर्मा पूजन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Vishwakarma Puja was observed with reverence at the Roadways Workshop and the Guru Brihaspati Temple.
मुरादाबाद। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर बृहस्पतिवार को शहर में विभिन्न कारखानों, दुकानों और तकनीकी संस्थानों में विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कारीगरों और कारोबारियों ने अपने कार्यस्थलों की साफ-सफाई कर मशीनों, औजारों और उपकरणों को सजाया और विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया।
विज्ञापन


शहर के पीतल उद्योग से जुड़े कारखानों और अन्य तकनीकी प्रतिष्ठानों में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। कारीगरों ने मशीनों और औजारों को भगवान विश्वकर्मा का स्वरूप मानकर उनकी पूजा की। कई स्थानों पर प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन भी किया गया। सुबह से शाम तक पूजन कार्यक्रमों के चलते औद्योगिक क्षेत्रों में धार्मिक माहौल बना रहा। लोगों ने भगवान विश्वकर्मा से कारोबार में उन्नति, सुरक्षित कार्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। रोडवेज स्थित उमा इलेक्ट्रिकल इंस्टीट्यूट में भी विश्वकर्मा पूजन हुआ। श्रद्धालुओं और परिवार के सदस्यों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और कार्य में सफलता की कामना की। संस्थान संचालक राहुल राय, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयोजक राजेश सूर्या, पंकज शर्मा, आशुतोष गुप्ता, विजय सिंह उप्पल और अभिनव राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

00

रोडवेज वर्कशॉप में विधि-विधान से हुआ विश्वकर्मा पूजन
मुरादाबाद। पीतलनगरी स्थित रोडवेज वर्कशॉप में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विश्वकर्मा पूजन का आयोजन किया गया। कर्मचारियों और अधिकारियों ने विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान वर्कशॉप में मशीनों, औजारों और तकनीकी उपकरणों का भी पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा से कार्यस्थल पर सुख-समृद्धि, सुरक्षित कार्य और उन्नति की कामना की। पूजन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। कर्मचारियों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पूरे वर्कशॉप परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


00

विश्वकर्मा पूजन के बाद गुरु बृहस्पति देव की आरती
मुरादाबाद। रेती स्ट्रीट स्थित गुरु बृहस्पति देव मंदिर में बृहस्पतिवार को भगवान विश्वकर्मा का विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके बाद रामपुर जिले के गुप्ता परिवार की मनोकामना पूर्ण होने पर गुरु बृहस्पति देव की आरती की गई। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर संयोजिका गुरु माता मिथिलेश शर्मा और पंडित विष्णु दत्त शर्मा का मार्गदर्शन रहा। इस मौके पर विशाल शुक्ला, रवि शर्मा और कन्हैया सक्सेना समेत अन्य लोगों का सहयोग रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed