फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Villagers caught 48 quintals of wheat carrying by Kotdar

कोटेदार द्वारा ले जाते 48 क्विंटल गेहूं ग्रामीणों ने पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught 48 quintals of wheat carrying by Kotdar
मुरादाबाद। थाना कटघर के मछरिया गांव के कोटेदार पर खाद्यान्न की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए उसके द्वारा ले जाया जा रहा 48 क्विंटल गेहूं पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रधान अजय कुमार की सूचना पर पुलिस व पूर्ति विभाग को इसकी जानकारी दी। अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी कोटेदार वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन

गांव के लोगों का कहना था कि राशन डीलर कार्ड धारकों को राशन देने की जगह उसे ब्लैक करता रहता है। ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। आरोप लगाया कि राशन डीलर पांच किलो की जगह चार किलो ही राशन प्रति यूनिट लोगों को देता है। डीएसओ ने बताया कि ग्रामीणों ने राशन डीलर पर खाद्यन्न की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया था। सूचना मिलने पर उन्होंने पूर्ति निरीक्षक शिखा पांडे को मौके पर भेजा था। उन्होंने बताया कि मंडी और मार्केटिंग के अधिकारियों को भी जांच के लिए कहा गया है। ताकि यह पता चल सके कि पकड़ा गया गेहूं कोटे की दुकान का है अथवा कहीं और का। पकड़ा गया खाद्यान्न अगर कोटेदार की दुकान का पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्ति निरीक्षक सोमवार को जांच रिपोर्ट उन्हें सौंपेंगी।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed