फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Village secretaries submitted a memorandum to the BDO in protest against online attendance.

Moradabad News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में ग्राम सचिवों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा

Sun, 07 Dec 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 07 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Village secretaries submitted a memorandum to the BDO in protest against online attendance.
सिरसवां दोराहा। ग्राम पंचायत सचिवों ने ऑनलाइन हाजिरी के आदेश के विरोध में बीडीओ के माध्यम से मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ एवं ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के तत्वावधान से शनिवार को ग्राम पंचायत अधिकारी विनय आशीष के नेतृत्व में खंड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्य सचिव उप्र शासन को ज्ञापन भेजा। वक्ताओं का कहना था कि ग्राम पंचायत सचिव को अवकाश के दिनों, राष्ट्रीय पर्व, धार्मिक/जनहित कार्यों में, देवी आपदा एवं शासन–प्रशासन के आकस्मिक निरीक्षण, चौपालों, रात के कार्यक्रम, असमय जूम मीटिंग के माध्यम से जुड़ने की बाध्यता होती है, स्थिति में समय से ऑनलाइन उपस्थिति अंकित करना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। उन्होंने कहा ग्राम सचिव वर्तमान में ग्रामीण स्तर पर विभिन्न प्रकृति के 29 से अधिक विभागीय कार्यों का संपादन प्रत्येक ग्राम पंचायत में कर रहा है। ग्राम पंचायत सचिव का कार्य वर्तमान में मांग आधारित न होकर पूर्ण रूप से लक्ष्य आधारित हो गया है। इस मौके पर विनय आशीष तरन्नुम आर सत्यम गोद अर्चित कुमार बॉबी पुष्पेंद्र कुमार नितिन कुमार गरिमा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed