फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Video of the accused went viral after raping the girl, case on father and son

Moradabad News: युवती से दुष्कर्म के बाद आरोपी ने वायरल की वीडियो, पिता-पुत्र पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Video of the accused went viral after raping the girl, case on father and son
मुरादाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने इन्कार कर दिया। युवती की शादी दूसरी जगह तय हुई तो आरोपी ने वीडियो वायरल कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी और उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किसान ने पुलिस को बताया कि हसन खां नाम के युवक ने उसकी बेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया था। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दे दिया। आरोपी ने मोबाइल से वीडियो बना ली थी। इसके बाद पीड़िता को आरोपी ने ब्लैकमेल किया। इस मामले की जानकारी होने के बाद परिवार के लोगों ने युवक और उसके परिवार से बात की। तब आरोपी ने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि युवक के पिता हबीब ने भी युवती के परिवार से गाली गलौज की। इसके बाद पीड़िता के परिवार ने युवती की शादी कहीं दूसरी जगह तय कर दी। तब आरोपी ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिससे युवती और उसके परिवार की बदनाम हुई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी हसन खां और उसके पिता हबीब के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed