{"_id":"6a99e0cb43d8be36250e9d6c","slug":"vendors-beat-up-a-woman-for-objecting-to-being-sold-rotten-fruit-police-have-arrested-one-accused-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-117217-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सड़े गले फल देने के विरोध पर महिला को विक्रेताओं ने पीटा, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सड़े गले फल देने के विरोध पर महिला को विक्रेताओं ने पीटा, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा
Fri, 04 Sep 2026 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। सड़े-गले फल देने के विरोध पर बृहस्पतिवार को एक महिला को फल विक्रेताओं ने बुरी तरह जमीन पर गिराकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि उसका दूसरा साथी वहां से भाग गया।
गांव पंडितपुर निवासी मनीषा का विवाह गांव उदेरावाला निवासी जितेंद्र के साथ हुआ है। मनीषा अपनी मां वीरवती के साथ जनपद बिजनौर के नूरपुर किसी काम से गई थी। मां के साथ वापस लौटकर अपने मायके जा रही थी। दोपहर लगभग 1:00 बजे उसने ठाकुरद्वारा में तिकोनिया बस स्टैंड पर एक ठेले से घर ले जाने के लिए केले खरीदे। मनीषा का कहना है कि फल विक्रेता ने उसे खराब केले दे दिए जिस पर उसने केले वापस कर दिए। उसकी मां दूसरी जगह केले लेने चली गई। आरोप है कि इस पर आरोपी उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। उसने इसका विरोध किया तो उसने उसे कई थप्पड़ मारे। इस बीच उसका दूसरा साथी वहां आ गया। दोनों ने महिला को सड़क पर गिराकर बुरी तरह मारा-पीटा। मौके पर भीड़ जमा हो गई।
मनीषा ने इसकी शिकायत 112 डायल पुलिस से की। शिकायत पर 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मनीषा, उसकी मां और एक आरोपी को कोतवाली ले आई। पुलिस ने महिला से मारपीट करने वालों के खिलाफ तहरीर देने को कहा। महिला ने मारपीट करने वालों के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।