{"_id":"63f678870084b8e7dc08aad4","slug":"vehicles-ran-at-the-light-for-six-hours-five-challans-were-cut-on-the-first-day-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-64730-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: छह घंटे ही बत्ती पर दौड़े वाहन, पहले दिन कटे पांच चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: छह घंटे ही बत्ती पर दौड़े वाहन, पहले दिन कटे पांच चालान
विज्ञापन
मुरादाबाद। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किए गए इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) पहले ही दिन जवाब दे दिया। कभी सिस्टम में खराबी आई तो कभी भारी यातायात की वजह से सिस्टम बंद करना पड़ा। बुधवार को छह घंटे ही वाहन बत्ती के इशारे पर दौड़ पाए। पहले दिन लाल बत्ती लांघने पर पांच ई चालान किए गए हैं। तकनीकी टीमें बार बार सिस्टम को दुरुस्त करने में जुटी रहीं।
स्मार्ट सिटी के तहत महानगर में 34 जगहों पर ट्रैफिक लाइटें और सीसीटीवी कैमरों लगाए गए हैं। इसके अलावा पीलीकोठी चौराहा स्थित नगर निगम में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां बैठकर यातायात पुलिस के सिपाही शहर भर में निगरानी कर रहे हैं। बुधवार सुबह आठ बजे से कांठ रोड पर सात जगह ट्रैफिक लाइटें शुरू की गईं। चौराहों वाहन करने के लिए तीस सेकेंड का समय निर्धारित किया गया लेकिन तीस सेकेंड में वाहन चौराहा पार नहीं कर पा रहे थे। जिस कारण पीलीकोठी चौराहा, पीएसी तिराहा और फव्वारा चौक बार-बार जाम लगता रहा। दस बजे यातायात व्यवस्था ठीक करने के लिए सिस्टम बंद करना पड़ा। इसके बाद ही वाहनों को गुजारा गया। कुछ ही देर ठीक चला। इसके बाद पीलीकोठी चौराहे पर सिस्टम में खराबी आ गई। लाल बत्ती की जगह नीली बत्ती चल रही थी। तो कभी पीली बत्ती की जगह लाल बत्ती चल रही थी। सुबह आठ बजे से लेकर रात आठ बजे तक बीच बीच में केवल छह घंटे ही वाहन बत्ती पर दौड़े। इन बारह घंटे में मात्र पांच वाहनों का ही ई चालान कट पाया है। जेब्रा लाइन क्रास करने पर इनका चालान काटा गया है।