{"_id":"6589e66933ecdf17f505a065","slug":"varahamihir-in-cricket-team-azad-victorious-in-volleyball-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-310783-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: क्रिकेट में वराहमिहिर, वॉलीबॉल में टीम आजाद विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: क्रिकेट में वराहमिहिर, वॉलीबॉल में टीम आजाद विजयी
विज्ञापन
मुरादाबाद। फतेहपुर विश्नोई स्थित मां हिंदी शिक्षाकेंद्र ने एसडी इंटरनेशनल स्कूल में द्वि-दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। 24 व 25 दिसंबर को विभिन्न सामूहिक व व्यक्तिगत खेलों का आयोजन किया गया। क्रिकेट की टीम वराहमिहिर, वॉलीबॉल की टीम आजाद, कबड्डी जूनियर बालक वर्ग की टीम एकलव्य, कबड्डी सीनियर बालक वर्ग की टीम अशोका, कबड्डी बालिका वर्ग की टीम भीकाजी कामा वजेता रही।
खो-खो जूनियर बालक की टीम अब्दुल कलाम, खो-खो बालिका की टीम गार्गी, रस्साकस्सी सीनियर बालक की टीम सुभाष, रस्साकस्सी जूनियर बालक की टीम रामानुजन व रस्साकस्सी बालिका की टीम कल्पना चावला ने बाजी मारी। वहीं उपविजेता टीमों में टीम आर्यभट्ट, भगत सिंह, हर्षवर्धन, अर्जुन, लक्ष्मीबाई, भाभा, अपाला, टैगोर, रमन व सुनीता विलियम्स शामिल रही। व्यक्तिगत प्रतिस्पर्द्धाओं में 200 मीटर व 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर वंशु, शानू, प्रियम, ईशिका, आरती रहे। द्वितीय स्थान पर यश, कृष, आकृति, आन्या, अनाया तथा तृतीय स्थान पर कार्तिक, फैजी, कनक, महिमा रहे। बैडमिंटन एकल प्रथम स्थान पर मोमीन, द्वितीय स्थान पर आदित्य रहे। प्रतियोगिता के बाद सभी विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एसडी स्कूल के संरक्षक अशोक शर्मा, मुख्य अतिथि सोमेंद्र कुमार, शंकर लाल रुहेला, अभिषेक रुहेला आदि मौजूद रहे।