फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Vande Bharat will run via Moradabad, Bareilly

Moradabad News: मुरादाबाद, बरेली होकर चलेगी सहारनपुर-प्रयागराज वंदेभारत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat will run via Moradabad, Bareilly
मुरादाबाद। मंडल में लगातार हो रहे ट्रैक सुधार कार्यों का सुखद परिणाम मिलने वाला है। सहारनपुर से प्रयागराज के बीच वंदेभारत ट्रेन को चार माह में पटरी पर लाने की तैयारी है। हाल ही में सहारनपुर दौरे पर पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस ट्रेन की घोषणा कर गए थे। इसके बाद रेलवे रूट प्लानिंग में जुट गया। इस ट्रेन का मुरादाबाद व बरेली स्टेशनों पर ठहराव तय है।
विज्ञापन


फिलहाल सहारनपुर से प्रयागराज के लिए मुरादाबाद व बरेली होकर नौचंदी एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। इसके बाद एक और विकल्प होने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। कंफर्म टिकट आसानी से मिल सकेंगे। यह मुरादाबाद व बरेली स्टेशन से गुजरने वाली पहली वंदेभारत ट्रेन होगी। हालांकि मुरादाबाद मंडल एक वंदेभारत ट्रेन का संचालन कर रहा है लेकिन वह देहरादून से आनंद विहार के बीच चलती है। इसके संचालन के बाद काठगोदाम-नई दिल्ली वंदेभारत की चर्चाएं जोरों पर थीं लेकिन उसके विषय में रेल अधिकारियों के पास कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। अब रेल मंत्री के दौरे बाद सहारनपुर-प्रयागराज वंदेभारत चर्चाओं में हैं। अलग अलग कारखानों में वंदेभारत के रैक तैयार किए जा रहे हैं। इसमें यूपी का रायबरेली भी शामिल है। हर रैक के फैक्टरी से निकलने की तारीख तय है। इसके चलते सहारनपुर-प्रयागराज वंदेभारत के संचालन में चार माह का समय लग सकता है।
विज्ञापन


यह हो सकता है संभावित रूट
सहारनपुर से चलने वाली वंदेभारत का संभावित रूट मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज हो सकता है। इसके अलावा सहारनपुर से रुड़की, लक्सर होते हुए भी यह ट्रेन मुरादाबाद पहुंच सकती है। फिलहाल दोनों में से किसी रूट पर मुहर नहीं लगी है लेकिन इन दोनों में से ही एक रूट चुना जाएगा विभागीय जानकारों का मानना है कि सहारनपुर से मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, अमरोहा होते हुए ट्रेनों का ट्रैफिक ज्यादा है, ऐसे में नई ट्रेन रुड़की, लक्सर होते हुए मुरादाबाद पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- वंदेभारत ट्रेन का रूट क्या रहेगा यह जानकारी नहीं लेकिन मुरादाबाद, बरेली होकर गुजरेगी यह तय है। जल्द ही यहां के यात्रियों को नया अनुभव प्राप्त होगा। - अजय नंदन, डीआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article