{"_id":"681512096446537a020c3504","slug":"vaish-sabha-submitted-a-memorandum-for-train-stoppage-and-overbridge-kanth-news-c-277-1-smbd1007-108347-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: वैश्य सभा ने ट्रेन के ठहराव व ओवरब्रिज के लिए दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: वैश्य सभा ने ट्रेन के ठहराव व ओवरब्रिज के लिए दिया ज्ञापन
Sat, 03 May 2025 12:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 03 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
कांठ। शुक्रवार को बिजनौर से लौट रहे भाजपा के प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अनूप कुमार गुप्ता का कांठ नगर में भाजपाइयों ने फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। यहां कांठ वैश्य सभा के द्वारा एमएलसी को मांग के संबंध में ज्ञापन दिया।
भाजपा नेता व भारत विकास परिषद कांठ के अध्यक्ष महेशचंद्र गुप्ता के प्रतिष्ठान पर एकत्र हुए भाजपाइयों ने एमएलसी का स्वागत किया। इस अवसर पर कांठ वैश्य सभा के अध्यक्ष मोहित माहेश्वरी, महेशचंद्र गुप्ता, शैलेश गुप्ता आदि ने कांठ रेलवे स्टेशन पर सियालदहा एक्सप्रेस 13151-13152 कोलकाता जम्मूतवी का स्टॉपेज कराने और नगर में कांठ-अमरोहा मार्ग पर पड़ने वाले रेल क्रॉसिंग 433-बी व कांठ-मुरादाबाद मार्ग के रेल क्रॉसिंग 432-बी पर ओवरब्रिज की मांग को लेकर एमएलसी को ज्ञापन दिया। जिस पर उन्होंने इस मांग को सदन में उठाने का आश्वासन वैश्य सभा को दिया है। इस अवसर पर भाजपा के कांठ मंडल अध्यक्ष अंकुश चौहान, महामंत्री जीतू वर्मा, महेशचंद्र गुप्ता, सत्यवान सिंह राजपूत, राजपाल प्रजापति, संक्षित गुप्ता, मुकेश माहेश्वरी, ओमपाल सिंह सैनी, विजयवीर सिंह, साजिद इदरीसी, डॉ. जसवंत सिंह, सतवीर सिंह, सौरभ अग्रवाल आदि रहे। वहीं कांठ वैश्य सभा ने अपनी दोनों मांगों के संबंध में एमएलसी डॉ.जयपाल सिंह व्यस्त को भी ज्ञापन दिया है।