{"_id":"65efffcbca080af4e50769f2","slug":"uttar-pradesh-police-will-get-three-thousand-inspectors-from-moradabad-this-week-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-361520-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: इस सप्ताह उत्तर प्रदेश पुलिस को मुरादाबाद से मिलेंगे तीन हजार दरोगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: इस सप्ताह उत्तर प्रदेश पुलिस को मुरादाबाद से मिलेंगे तीन हजार दरोगा
विज्ञापन
मुरादाबाद। इस सप्ताह उत्तर प्रदेश पुलिस को मुरादाबाद से करीब तीन हजार नए दरोगा मिल जाएंगे। इन दरोगाओं का एक साल का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। अब शासन से हरी मिलने के बाद डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी, पीटीसी और पीटीएस में पासिंग आउट आयोजित हो सकती है। ट्रेनिंग संस्थानों में इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।
2021 में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक (दरोगा) के 9534 पदों भर्ती निकाली थी। इनमें नागरिक पुलिस के दरोगा के लिए 9027, प्लाटून कमांडर पीएसी के लिए 484 और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 23 पद आरक्षित हैं। 2022 में परीक्षा परिणाम जारी हुआ था। परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का एक साल प्रशिक्षण 15 मार्च 2023 को शुरू हुआ था। डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में 804, पीटीसी में 1202 पुरुष दरोगा ट्रेनिंग के लिए भेजे गए थे जबकि पीटीएस में 971 महिला दरोगा को प्रशिक्षण के लिए भेजा गया था। ट्रेनिंग के दौरान दूसरे विभागों में नौकरी लगने के कारण कई कैडेट त्याग पत्र देकर बीच में ही ट्रेनिंग से चले गए थे। शेष बचे कैडेट की आउट डोर इंडोर की ट्रेनिंग की गई। ट्रेनिंग पूरी होने के साथ ही फाइनल परीक्षाएं भी हो चुकी हैं। दरोगाओं के इस नए बैच को साइबर अपराध से निपटने की विशेष ट्रेनिंग दी गई है। आने वाले लोकसभा चुनाव में ये दरोगा विशेष भूमिका निभाएंगे। अब अब शासन से हरी झंडी मिलने पर पासिंग आउट परेड आयोजित की जाएगी। पुलिस अकादमी के एएसपी महेंद्र कुमार ने बताया कि 15 मार्च तक पासिंग आउट परेड हो सकती है।