फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   uttar pradesh assembly election 2027 BJP fourth survey begins will gauge public opinion on who holds most sway

भाजपा का सर्वे: कितनी है नाराजगी, कैसी है सरकार की कार्यप्रणाली? टीम पूछेगी ये सवाल; तभी फाइनल होगा उम्मीदवार

Sun, 04 Oct 2026 04:16 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 04 Oct 2026 04:16 PM IST
सार

भाजपा ने विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी चयन के लिए चौथा सर्वे शुरू किया है। नगर-देहात विधानसभा में 30 टीमें बूथ, वार्ड और विभिन्न वर्गों-बिरादरियों के बीच जाकर दावेदारों का फीडबैक लेंगी। करीब एक माह चलने वाले इस सर्वे में जिले की छह सीटों पर बढ़कर करीब 40 दावेदारों के नाम सामने आए हैं।

विज्ञापन
uttar pradesh assembly election 2027 BJP fourth survey begins will gauge public opinion on who holds most sway
भाजपा का चाैथा सर्वे शुरू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन के लिए करीब तीन महीने बाद भाजपा का चौथा सर्वे शुरू हो गया है। इस बार सर्वे का दायरा बड़ा होगा। साथ ही दावेदारों की संख्या भी अधिक है। नगर-देहात विधानसभा में तीस टीमें काम करेंगी। जो हर बूथ से लेकर वार्ड तक और हर वर्ग से लेकर हर बिरादरी में जाकर दावेदारों का फीडबैक लेंगी। 

विज्ञापन


करीब महीने भर चलने वाला यह चौथा सर्वे दावेदारों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन में भाजपा कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है। इसके लिए पार्टी लखनऊ और दिल्ली की अलग-अलग एजेंसियों से टिकट के दावेदारों के नाम पर सर्वे करा रही है। 
विज्ञापन


ताकि जिताऊ प्रत्याशियों का चयन हो सके। साथ ही पार्टी और सरकार का भी फीडबैक मिल सके। भाजपा अभी तक तीन सर्वे करा चुकी है। इसमें जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए करीब 20 दावेदारों के नाम सामने आए थे। हालांकि तीसरे सर्वे के बाद दावेदारों की संख्या बढ़कर करीब 40 पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी सूत्रों के मुताबिक चौथा सर्वे शुरू हो गया है। इस बार सर्वे का सैंपल काफी निचले स्तर से लिया जाएगा। इसके लिए हर विधानसभा क्षेत्र में 15-15 टीमें लगाई गईं हैं। हर टीम में करीब चार-चार सदस्य होंगे। ये टीमें मतदान केंद्रों, वार्डों के साथ-साथ हर वर्ग और हर बिरादरी के बीच जाएंगी।

जहां विभिन्न बिंदुओं पर लोगों से सवाल-जवाब करेंगी। यह सर्वे महीने भर चलेगा। इस सर्वे की रिपोर्ट ही दावेदारों को अगले दौर में ले जाएगी। इस लिहाज से चौथा सर्वे दावेदारों के लिए अहम है।

कब-कब हुआ भाजपा का सर्वे

  • पहला सर्वे जनवरी में कराया गया
  • दूसरा सर्वे मार्च के आखिरी हफ्ते में शुरू हुआ था
  • तीसरा सर्वे जून में हुआ था
  • चौथा सर्वे अक्तूबर में शुरू 

जेन जी वोटरों पर रहेगा खास फोकस 
इस सर्वे में सैंपल का दायरा बढ़ा गया है। कोशिश की जा रही है कि हर वर्ग में दावेदारों और विधायकों का सर्वे कराया जाए। इसमें जेन जी वोटरों पर खास फोकस रहेगा। पहली बार वोटर बने छात्र-छात्राओं के साथ जिले के डॉक्टरों, वकीलों, व्यापारियों, निर्यातकों, नौकरीपेशा , फड़ वाले समेत अन्य वर्ग को सर्वे में शामिल किया जाएगा। वहीं हर बिरादरी के लोगों के बीच भी टीम पहुंचेगी।

पार्टी की ओर से कई स्तर पर सर्वे कराया जाता है। इस सर्वे की जानकारी हमें नहीं मिल पाती है। सर्वे करने वाली एजेंसियां सीधे जनता के बीच जाती हैं। पार्टी पदाधिकारियों से उनका कोई संपर्क नहीं होता है। - आकाश पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष

इन बिंदुओं पर सर्वे टीम करेगी सवाल

  • क्षेत्र में विधायकों और दावेदारों की सक्रियता कितनी है
  • जनता और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी पकड़ कैसी है
  • संगठन के साथ तालमेल कैसा है 
  • स्थानीय स्तर पर नाराजगी कितनी है
  • इंटरनल सर्वे में क्या फीडबैक मिला
  • क्या संबंधित चेहरा अगले चुनाव में पार्टी के लिए प्रभावी उम्मीदवार हो सकता है
  • विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की स्थिति क्या है
  • मौजूदा विधायक या दावेदारों की स्थिति क्या है
  • केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता कैसे देख रही है
  • प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली कैसी है
  • विधानसभा चुनाव के लिए किस आधार पर प्रत्याशी चुनेंगे
  • प्रत्याशी चुनने के लिए दूसरे विकल्प का नाम बताइए 

तीसरे सर्वे में ये बीस नाम रहे थे ज्यादा चर्चा में

  • मुरादाबाद नगर सीट से विधायक रितेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, गिरीश भंडूला।
  • मुरादाबाद देहात सीट से डॉ. केके मिश्रा, श्याम बिहारी शर्मा, रजनीकांत जाटव।
  • कांठ सीट से पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू, पूनम चौधरी, विनोद सैनी, राजपाल सिंह।
  • ठाकुरद्वारा सीट से राजपाल सिंह चौहान, अजय प्रताप सिंह, पूर्व सांसद सर्वेश सिंह की पत्नी साधना सिंह।
  • बिलारी सीट से परमेश्वर लाल सैनी, सुरेश सैनी, रघुराज सिंह यादव, ऋषिपाल चौधरी।
  • कुंदरकी सीट से विधायक रामवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, दिनेश ठाकुर। 

सर्वे के बाद दावेदारों के ये नाम भी आए चर्चा में
नगर सीट से राजीव गुंबर, चौधरी अनुपेंद्र सिंह, सुनीता शर्मा। देहात सीट से धर्मेंद्रनाथ मिश्रा, शशि किरण जाटव, वनीता मेहरोत्रा, महेंद्र सिंह बब्बू। कांठ से धर्मपाल सिंह, जयवर्द्धन सिंह। बिलारी सीट से पूर्व आईएमए अध्यक्ष डॉ. सीपी सिंह, हरिओम शर्मा, एमएलसी गोपाल अंजान, चौधरी चंद्रपाल सिंह, डॉ. विशेष गुप्ता, विश्वास यादव लवली, नरेश यादव, राजेंद्र यादव। ठाकुरद्वारा सीट से गौरव चौहान, भानु प्रताप सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed