फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   used kali mata mantir mud and ramganga water in ram mandir foundation

राम मंदिर की नींव में लगेगी काली माता मंदि की मिट्टी और रामगंगा का जल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
used kali mata mantir mud and ramganga water in ram mandir foundation
मुरादाबाद। वर्षों से प्रतीक्षारत अयोध्या राम मंदिर की स्थापना का कार्य आज अयोध्या में किया जाएगा। जहां देश भर से शहर किसी न किसी रूप में इस मंदिर की स्थापना के साक्षी बनना चाहते हैं, वहीं मुरादाबाद भी पीछे नहीं है। यहां से ढाई किलोग्राम वजन की एक शिला नींव के लिए भेजी जाएगी। इसके अलावा राममंदिर की नींव में लगाने के लिए यहां के प्राचीन मंदिर श्री काली माता मंदिर की मिट्टी और रामगंगा का जल भेजा गया है। मंगलवार को मुरादाबाद में भी राममंदिर स्थापना से पूर्व पूरे शहर को भगवा ध्वजों से सजाया गया।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल और अयोध्या में कम संख्या में श्रद्धालुओं की बाध्यता के चलते मिट्टी और जल को डाक के माध्यम से भेजा गया है। विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष नीरज सिंघल ने बताया कि मंदिर की नींव के लिए अलग-अलग शहरों से जल और मिट्टी आ रही है, इसलिए मुरादाबाद से भी भेजी गई है। मंगलवार को मंडी चौक, गंज बाजार, बुध बाजार, रेलवे स्टेशन पर भगवा ध्वज लग चुके हैं। शहर के सभी मुख्य चौराहों पर भगवा ध्वज लगाने के अलावा लगभग सौ स्थानों में मिठाई वितरित की जाएगी। अन्य श्रद्धालुओं द्वारा भी अपनी श्रद्धा से कई स्थानों पर लड्डुओं का वितरण किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के अलावा हिंदू जागरण मंच, स्वदेशी जागरण मंच, भारत विकास परिषद आदि संगठन इसमें सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को इंपीरियल तिराहा पर पांच सौ, बंगला गांव में नट बाबा मंदिर में 11 सौ दीपक जलाने के अलावा आठ स्थानों पर ढाई-ढाई सौ दीपक जलेंगे। घरों में दोपहर 12 बजे भगवान राम का पूजन किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की ओर से मंगलवार को ध्वज लगाए गए। प्रांत मीडिया प्रभारी श्यामकृष्ण रस्तोगी ने बताया कि पान दरीबा, गुड़िया मोहल्ला, मंडी चौक सर्राफा बाजार, अताई मोहल्ला, मंडी बांस, जिलाल मोहल्ला, साहू मोहल्ला, बर्तन बाजार, संभली गेट, कटरा नाज, अमरोहा गेट, चौमुखा पुल आदि क्षेत्रों में भगवा ध्वज लगाए गए हैं। पूरे क्षेत्र में 11 सौ ध्वज और लाजपत नगर में पांच सौ ध्वज लगाए गए हैं। शेष ध्वज बुधवार को लगाए जाएंगे। इंपीरियल चौराहा, कटघर पचपेड़ा पर बुधवार को दीप दान किया जाएगा और मंडी चौक हनुमान मंदिर पर महाआरती का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काली मंदिर में होगी दीपों से सजावट
प्राचीन सिद्धपीठ नौ देवी श्री काली माता मंदिर के महंत राम गिरी महाराज ने बताया कि राम मंदिर स्थापना कार्यक्रम के तहत काली माता मंदिर में भव्य दीपावली का आयोजन किया जाएगा। भगवान श्री रामचंद्र की पूजा, 101 किलो लड्डुओं का भोग और 151 दीपक जलाकर खुशियां मनाई जाएंगी। शारीरिक दूरी का ध्यान रखवाकर प्रसाद वितरित करवाया जाएगा। श्री साईं शौर्य मंदिर मिलन विहार के महंत पंडित आशुतोष गिरि ने बताया कि राम जन्मभूमि ट्रस्ट के खाते में 21 हजार रुपये भेंट किए हैं। इसके अलावा मंगलवार को मंदिर में दीप उत्सव मनाया गया। भगवान राम का जयघोष किया गया और कीर्तन में भगवान का गुणगान किया। इस दौरान एसके वर्मा, संजय मेंहदीरत्ता, जितेंद्र वाधवा, संजीव वाधवा, उत्सव, पुनीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed