फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Urmu will continuously protest on the problems of employees

Moradabad News: कर्मचारियों की समस्याओं पर लगातार धरना देगी उरमू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Urmu will continuously protest on the problems of employees
मुरादाबाद। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन ने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन की योजना बनाई है। सोमवार 30 अक्तूबर को हरिद्वार, मंगलवार को बरेली व बृहस्पतिवार को मंडल मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन ने अपनी मांगें पत्र के जरिए रेल प्रशासन को सौंप दी हैं।
विज्ञापन

मंडल मंत्री शलभ सिंह का कहना है कि पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए। 50 हजार या उससे अधिक टीवीयू वाले फाटकों पर गेटमैनों की ड्यूटी पर 8 घंटे की जाए। ट्रैकमैनों को साइकिल मेंटेनेंस अलाउंस जोकि वर्ष 2017 से दिया जाना है, जल्द भुगतान किया जाए। सभी फाटकों के आसपास लोहे के जाल का घेरा बनाया जाए। सभी कर्मचारियों को परिचय पत्र जारी किए जाएं। सभी नए कर्मचारियों के पीआरएएन किट शीघ्र जारी की जाए। लंबे समय से स्टेशनरी पोस्ट पर कार्यरत सीएलआई का नियमानुसार रोटेशन किया जाए।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग विभाग की स्थानांतरित तीन गैंग में कार्यरत कर्मचारियों को लंबित रीस्ट्रक्चरिंग का लाभ दिया जाए। कैरिज विभाग में कर्मचारियों को पदोन्नति पर उनके स्टेशन पर ही तैनात किया जाए। इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के रिस्क अलाउंस में क्रमश: 2700, 4300 व 6000 वृद्धि की जाए। सभी प्वाइंटसमैन का जॉब एनालिसिस कराने के बाद उनके लिए 8 घंटे का ड्यूटी रोस्टर लागू किया जाए। पीएनएम में जिन मांगों पर सहमति बनी थी, उन्हें जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed