फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UPSSSC PET 2023: Candidates confused after seeing mathematics questions, examination 47 centers in Moradabad

UPSSSC PET 2023: गणित के प्रश्न देख अभ्यर्थियों का चकराया सिर, मुरादाबाद में 47 केंद्रों पर हुई परीक्षा

Sat, 28 Oct 2023 05:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 28 Oct 2023 05:02 PM IST
सार

मुरादाबाद में 47 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई। परीक्षार्थियों ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार पेपर कठिन था। 

विज्ञापन
UPSSSC PET 2023: Candidates confused after seeing mathematics questions, examination 47 centers in Moradabad
मुरादाबाद में परीक्षा देने के बाद बाहर निकालते परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पैट) का आयोजन जिले के 47 केंद्रों पर हुआ। दो दिनों की परीक्षा में 89 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। शनिवार को परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। केंद्रों से बाहर निकलने के बाद अभ्यर्थियों ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार प्रश्नपत्र काफी कठिन था।

विज्ञापन

विज्ञापन

गणित के प्रश्नपत्र देखकर अधिकांश अभ्यर्थी चकरा गए। पहली पाली की पीईटी सुबह 10 बजे से शुरू हुई। इसके लिए केंद्रों पर सुबह साढ़े नौ बजे तक प्रवेश दिया गया। केंद्र पर परीक्षार्थियों की कड़ी तलाशी ली गई। परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिलाधिकारी ने दस किलोमीटर परिधि में नर्सरी से लेकर इंटर तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम कार्यालय के अनुसार शनिवार और रविवार को परीक्षा में प्रतिदिन 44 हजार 448 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 47 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, नौ आरक्षित मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है। ड्यूटी में शिक्षा विभाग के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों को तैनात किया गया है।

एसपी यातायाय सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि रूट डायवर्जन नहीं किया जाएगा ताकि छात्रों को वाहन के लिए परेशानी न उठानी पड़े। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed