फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Uproar over the death of dengue suspected innocent in Agwanpur

अगवानपुर में डेंगू आशंकित मासूम की मौत पर हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Uproar over the death of dengue suspected innocent in Agwanpur
अगवानपुर। नगर पंचायत अगवानपुर में शनिवार को डेंगू आशंकित मासूम बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने स्थानीय डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। हंगामा देख डॉक्टर क्लीनिक बंद करके भाग गया। नगर पंचायत के सम्मानित लोगों ने आक्रोशित परिजनों को समझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

नगर पंचायत अगवानपुर के मोहल्ला कुरैशियान निवासी जिकरान ऑटो चालक है। परिवार में पत्नी समेत तीन बेटे और एक बेटी है। जिकरान के अनुसार बुधवार को बड़े बेटे जियान को बुखार आया था। उसने स्थानीय डॉक्टर से दवाई ले ली। आरोप है कि डॉक्टर चार दिन तक जियान का इलाज करता रहा। शुक्रवार को बच्चे की हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने उसको रेफर कर दिया। परिजनों ने बच्चे को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जांच में मासूम डेंगू संक्रमित निकला। शनिवार सुबह इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed