फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Uproar over power failure for five hours

Moradabad News: पांच घंटे बिजली गुल रहने पर हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Uproar over power failure for five hours
मुरादाबाद। गलशहीद व जीआईसी बिजलीघर की 33 केवी लाइन में शुक्रवार को फाल्ट के कारण 10 हजार घरों की बिजली गुल हो गई। शाम 5:30 बजे बिजली गई तो थोड़ी देर बाद लोगों ने बिजलीघर को फोन लगाया। कुछ देर में बिजली आने का आश्वासन मिला। रात 10 बजे तक बिजली नहीं आई तो घरों के इन्वर्टर ठप हो गए। गर्मी से परेशान लोग बिजलीघर पर एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

हंगामा देखकर बिजलीकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। किसी तरह लोगों को समझाया गया कि 33 केवी की लाइन में बड़ा फाल्ट होने के कारण मरम्मत में समय लग रहा है। इसके बावजूद लोग बिजलीघर पर जुटे रहे। कुछ लोग बार-बार हंगामा कर रहे थे। पूर्व पार्षद मोहम्मद सुहैल खां, सरवर अली, कासिम, रोहित वाल्मीकि आदि लोगों ने बताया कि स्कूलों में बच्चों की मासिक परीक्षाएं चल रही हैं। बिजली न होने के कारण वे पढ़ नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन

रात 11 बजे तक भी सप्लाई सुचारु नहीं हो पाई थी। इससे 50 हजार लोग परेशान हो गए। विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी ने बताया कि 33 केवी की लाइन में फाल्ट होने के कारण जीआईसी व गलशहीद दोनों क्षेत्रों के 10 हजार घरों में बिजली सप्लाई बाधित हो गई। स्टाफ मरम्मत में जुटा हुआ है, जल्द से जल्द लाइन चालू करने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------

नया मुरादाबाद में भी बिजली कटौती से लोग परेशान
नया मुरादाबाद में आवासीय सोसायटी समेत कॉलोनियों में लोग बिजली कटौती से परेशान हैं। बारिश के बाद से दिन में घंटों बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। शुक्रवार को भी दिन में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक ट्रिपिंग होती रही। आए दिन एबीसी केबल टूटने, ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ने के कारण लोगों को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। सुबह-सुबह बिजली गुल होने पर पीने के पानी की किल्लत हो जाती है। पार्श्वनाथ, प्रतिभा, सुपरटेक, ग्रीन ऑर्चिड आदि सोसायटियों में रहने वाले लोग परेशान हैं। जेई ने बताया कि तारों पर पेड़ की शाखाएं आने के कारण समस्या होती है। इसका समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed