फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Uproar over construction of Citizen Care Center in Gautam Buddha Park

Moradabad News: गाैतम बुद्ध पार्क में सिटीजन केयर सेंटर के निर्माण पर हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Uproar over construction of Citizen Care Center in Gautam Buddha Park
मुरादाबाद। कांशीराम नगर स्थित गौतम बुद्ध पार्क में सीनियर सिटीजन केयर सेंटर बनाने का मामला सोमवार को तूल पकड़ गया। निर्माण से पार्क की पहचान बदलने का आरोप लगाकर विरोध कर रही बौद्ध जन कल्याण समिति और अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ ने काम रुकवाकर गेट पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

साइट इंजीनियरों ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो नोकझोंक हुई। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। साइट इंजीनियरों ने मझोला थाने में धरनारत लोगों के खिलाफ तहरीर देते हुए पुलिस से शिकायत की है। मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती की एक्स पर पोस्ट आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर पिछले दो दिन से विरोध-प्रदर्शन चल रहा है। पार्क बचाने के लिए सैकड़ों नागरिकों से हस्ताक्षर कराए गए। समिति का कहना है कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने सार्वजनिक पार्कों में किसी भी तरह के निर्माण पर रोक लगा रखी है। इसके बावजूद नगर निगम गौतम बुद्ध पार्क की पहचान मिटाने की कोशिश कर रहा है। अगर पार्क में इमारत खड़ी कर दी गई, तो उसका मूल स्वरूप ही खत्म हो जाएगा और पार्क की पहचान बदल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को समिति के लोग भड़क गए व पार्क जाकर काम रुकवा दिया। गेट पर ताला जड़ दिया और मजदूरों को बाहर कर दिया। साइट इंजीनियर संजय और गौरव ने विरोध किया तो उनके साथ नोकझोंक हुई। हंगामे की सूचना पाकर अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह, प्रवर्तन दल प्रभारी अविनाश गौतम और नईम हैदर आदि मौके पर पहुंचे, उन्होंने आक्रोशित लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed