फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP rampur swar two trucks collides each other one driver conductor died on spot other driver injured

रामपुर: स्वार में दो ट्रकों की भिड़ंत, भीषण हादसे में चालक-हेल्पर की मौत, एक चालक घायल

Sat, 07 Aug 2021 10:29 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर(स्वार)
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर(स्वार) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 07 Aug 2021 10:29 AM IST
सार

जानकारी के अनुसार यह हादसा स्वार कोतवाली क्षेत्र के मधुपुरी गांव के निकट शुक्रवार आधी रात के बाद करीब ढाई बजे हुआ।

विज्ञापन
UP rampur swar two trucks collides each other one driver conductor died on spot other driver injured
रामपुर में दो ट्रकों की भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर स्वार कोतवाली क्षेत्र में दो ट्रकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक के चालक और हेल्पर की मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल है। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह हादसा स्वार कोतवाली क्षेत्र के मधुपुरी गांव के निकट शुक्रवार आधी रात के बाद करीब ढाई बजे हुआ। स्वार क्षेत्र के मिलक काजी गांव निवासी ट्रक चालक अनस (21) पुत्र अबरार हुसैन, हेल्पर गुलफाम (22) के साथ स्टोन क्रशर से माल भरकर रामपुर जा रहा था।
विज्ञापन


जबकि दूसरा ट्रक रामपुर की ओर से लकड़ी भरकर उत्तराखंड जा रहा था। जैसे ही ट्रक चालक स्वार रामपुर मार्ग स्थित मधुपुरी के निकट पहुंचे दोनों ट्रकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दोनों ट्रक तेज रफ्तार में जा रहे थे, इस दौरान लकड़ी भरे ट्रक चालक ने किसी वाहन को ओवरटेक किया, इस दौरान उसका ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया।

जिसमें मौके पर ही चालक अनस की मौत हो गई, जबकि जिला अस्पताल ले जाते वक्त हेल्पर गुलफाम की मौत हो गई। वहीं हादसे में दूसरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।


सूचना पर स्वार कोतवाली पुलिस व अजीमनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ट्रकों में फंसे घायल और शव बड़ी मुश्किल से निकाला गया। जबकि रामपुर की ओर से लकड़ी लेकर आ रहा ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed