फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP Police constable shoots himself; body found soaked in blood in the room, country-made pistol lying nearby

मुरादाबाद: यूपी पुलिस के सिपाही ने खुद को मारी गोली, कमरे में खून से लथपथ मिला शव; पास पड़ा था तमंचा

Tue, 01 Sep 2026 10:15 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Tue, 01 Sep 2026 10:15 PM IST
सार

मुरादाबाद के बिलारी थाने की सहसपुर चौकी पर तैनात सिपाही मोनू कुमार सांगवान ने साहू कुंज स्थित किराये के कमरे में तमंचे से सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार शाम कमरे का दरवाजा तोड़ने पर रूम पार्टनर और आसपास के लोगों ने उसका शव देखा। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से तमंचा कब्जे में लिया। 

विज्ञापन
UP Police constable shoots himself; body found soaked in blood in the room, country-made pistol lying nearby
बिलारी में सिपाही ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के बिलारी थाने की सहसपुर चौकी पर तैनात सिपाही मोनू कुमार सांगवान (32) ने तमंचे से सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह बिलारी के साहू कुंज मोहल्ले में सुबोध चौधरी के मकान में किराये पर रहता था।

विज्ञापन


मंगलवार की शाम उसका फोन नहीं उठा तो रूम पार्टनर डाक कर्मी छोटू और अन्य लोगों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो उसके दाहिने हाथ के पास तमंचा पड़ा था और सीने में बाईं साइड में गोली लगी हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई फोरेंसिक टीम बुला ली।
विज्ञापन


टीम ने पड़ताल की और तमंचे को भी कब्जे में ले लिया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मोनू कुमार सांगवान हरियाणा जिले के चरखी दादरी जिले के छपार गांव निवासी था और 2018 में यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले चार साल से उसकी तैनाती बिलारी थाने में ही चल रही थी। करीब एक साल से वह बिलारी की सहसपुर चौकी पर तैनात था। मोनू बिलारी के साहू कुंज मोहल्ले में सुबोध चौधरी के मकान की ऊपरी मंजिल पर किराये पर रहता था।

इस मकान में डाक विभाग में तैनात छोटू भी रहता है। छोटू भी मोनू के क्षेत्र का ही रहने वाला है। सोमवार को उसने नाइट ड्यूटी की थी और सुबह अपने कमरे पर चला गया था। इसके बाद छोटू भी ड्यूटी पर चला गया था।

मंगलवार की शाम छोटू ड्यूटी से वापस आया तो उसने देखा कि कमरा अंदर से बंद और उसने मोनू का फोन भी नहीं उठ रहा है। उसने अनहोनी की आशंका में आस-पड़ोस के लोग बुला लिए और मंगलवार की शाम करीब 7:15 बजे कमरे का दरवाजा तोड़ दिया।

अंदर जानकर देखा तो कमरे में अंदर फर्श पर सिपाही का खून से लथपथ शव पड़ा था। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम भी मौके बुला ली और जांच पड़ताल की और तमंचा कब्जे में ले लिया।


एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार में पत्नी और एक बेटी है। परिवार को सूचना दे दी गई। परिजन मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। आत्महत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed