{"_id":"5dd998348ebc3e55040642c6","slug":"up-police-city-news-mbd3303257135","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस में आज शामिल होंगे 299 सब इंस्पेक्टर, मुख्यमंत्री लेंगे परेड की सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस में आज शामिल होंगे 299 सब इंस्पेक्टर, मुख्यमंत्री लेंगे परेड की सलामी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। 299 सब इंस्पेक्टर रविवार को पासिंग आउट परेड के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बन जाएंगे। डा. बीआर अंबेडकर पुलिस अकादमी का मैदान दीक्षांत समारोह के लिए सजाया लिया गया है। परेड की सलामी सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ लेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के आने से सुरक्षा के बड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
शनिवार सुबह से ही अकादमी के अधिकारियों के अलावा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी परेड मैदान पर तैयारियों जुटे रहे। मैदान में एक तरफ परेड का रिहर्सल चल रहा था तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद की जा रही थी। पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण लेने 302 प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टरों ने भाग लिया था। आउट डोर और इंडोर की परीक्षाओं में 299 में प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर उत्तीर्ण हुए। इनमें तीन प्रशिक्षु अनुत्तीर्ण हो गए हैं। जिन्हें अतिरिक्त समय दिया गया है। बारह- बारह इंडोर और आउट डोर के मेडल व प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इसके अलावा एक एक - इंडोर व आउटर के बेस्ट कैडेट और एक मेडल आउट डोर इंडोर में शानदार प्रदर्शन करने वाले सर्वांग सर्वोत्तम कैडर को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में अकादमी के एडीजी राजीव कृष्ण, आईजी, डीएम, एसएसपी समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
सात जोन और सोलह सेक्टर में बांटा शहर
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का कड़ा चक्रव्यूह तैयार किया है। शहर को तीन सुपर जोन, सात जोन, सोलह सेक्टर में बांटा गया है। इसके अलावा दो कंपनी पीएसी और रेंज व जोन से 500 पुलिस कर्मियों को मुरादाबाद बुलाया गया है। इसके अलावा अपने जनपद की पुलिस भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
एक घंटा अकादमी में रहेंगे मुख्यमंत्री
मुरादाबाद। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ विशेष विमान से सुबह साढ़े नौ बजे भदासना हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा सीधे पुलिस अकादमी में आएंगे। कार्यक्रम में दस बजे से ग्यारह बजे तक वह प्रशिक्षुओं के बीच मौजूद रहेंगे। साढ़े ग्यारह बजे वापस लखनऊ विशेष विमान चले जाएंगे।
कार्यक्रम में पहुंचने वालों के लिए तीन गेट, दो पार्किंग
मुरादाबाद। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने आने वाले वीआईपी, जनप्रतिनिधि और उपनिरीक्षक के अभिभावकों के लिए तीन गेट बनाए गए हैं। कांठ रोड वाले गेट से वीआईपी एंट्री रहेगी। आफीसर्स मैस गेट से उप निरीक्षकों के अभिभावक व पत्रकारों को प्रवेश दिया जाएगा, जबकि प्रशासनिक भवन वाले गेट से जनप्रतिनिधियों के लिए एंट्री रखी गई है।
होटल ढाबों और स्टेशन तक परखी गई सुरक्षा
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शहर में पुलिस व खुफिया तंत्र अलर्ट हो गया है। अधिकारियों ने शहर में होटल, ढाबे, रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर संदिग्ध लोगों की तलाश में सर्च आपरेशन चलाया। जबकि शहर में मुख्य चौराहों पर पुलिस ने वाहन चेकिंग की।