{"_id":"644ca65eb883f35c4800706b","slug":"up-nikay-chunav-2023-azam-khan-attacked-on-up-government-and-advised-voters-2023-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav: ...चाहते हो कि कोई आए और कनपटी पर गोली चला कर चला जाए, बस इतना ही तो रह गया, बोले- आजम खां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav: ...चाहते हो कि कोई आए और कनपटी पर गोली चला कर चला जाए, बस इतना ही तो रह गया, बोले- आजम खां
Sat, 29 Apr 2023 11:35 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 29 Apr 2023 11:35 AM IST
सार
निकाय चुनाव से पहले जनसभा को संबोधित करते हुए सपा नेता आजम खां ने कहा कि आपको कुछ नहीं देना है सिर्फ अपने आप को हौसला देना है। जहां रोके जाओ वहीं बैठ जाओ कि आगे बढेंगे, वापस नहीं जाएंगे। वोट डालेंगे, ये हमारा पैदाइशी हक है।
विज्ञापन
आजम खां
- फोटो : एएनआई
विस्तार
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। रामपुर में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने पूछा कि आप मुझसे, मेरी बीवी-बच्चों और मेरे चाहने वालों से क्या चाहतो हो? ये चाहते हो कि कोई आए और मेरी कनपटी पर गोली चलाकर चला जाए, बस इतना ही तो रह गया है।
बचा लो आज भी, निजाम ए हिंद और कानून को बचा लो। आपको कुछ नहीं देना है सिर्फ अपने आप को हौसला देना है। जहां रोके जाओ वहीं बैठ जाओ कि आगे बढेंगे, वापस नहीं जाएंगे। वोट डालेंगे, ये हमारा पैदाइशी हक है।
गलतफहमी दूर करनी है तो ईमानदारी चुनाव करा कर देख लें -अब्दुल्ला
वहीं, सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि भाजपा के कई नेताओं को गलतफहमी हो गई है कि बड़े नेता हो गए हैं। अगर गलफहमी दूर करनी है तो ईमानदारी से चुनाव करा कर देख लें। गलतफहमी के शिकार ये नेता अपना बूथ तक नहीं जीत सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अब पुलिस के डंडों के जोर पर संविदा विधायक बनाए रहे हैं। अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार की रात मिलक और बिलासपुर में निकाय चुनाव को लेकर चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जुल्म की जो दास्तां हमारी लिखी गई है, हम उससे बच सकते थे, मगर हम बिके नहीं। सियासत के बाजार में हमारी कीमत आज भी बहुत है।

#WATCH आप मुझसे, मेरी बीवी-बच्चों और मेरे चाहने वालों से क्या चाहतो हो? ये चाहते हो कि कोई आए और मेरी कनपटी पर गोली चलाकर चला जाए, बस इतना ही तो रह गया है। बचा लो आज भी, निजाम ए हिंद और कानून को बचा लो। आपको कुछ नहीं देना है सिर्फ अपने आप को हौसला देना है। जहां रोके जाओ वहीं बैठ… pic.twitter.com/mpfhKLDtfF
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2023
गलतफहमी दूर करनी है तो ईमानदारी चुनाव करा कर देख लें -अब्दुल्ला
वहीं, सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि भाजपा के कई नेताओं को गलतफहमी हो गई है कि बड़े नेता हो गए हैं। अगर गलफहमी दूर करनी है तो ईमानदारी से चुनाव करा कर देख लें। गलतफहमी के शिकार ये नेता अपना बूथ तक नहीं जीत सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अब पुलिस के डंडों के जोर पर संविदा विधायक बनाए रहे हैं। अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार की रात मिलक और बिलासपुर में निकाय चुनाव को लेकर चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जुल्म की जो दास्तां हमारी लिखी गई है, हम उससे बच सकते थे, मगर हम बिके नहीं। सियासत के बाजार में हमारी कीमत आज भी बहुत है।
Trending Videos
अब्दुल्ला आजम ने कहा कि हम आज भी चाहें तो सबसे ज्यादा महंगे बिक सक सकते हैं, मगर हमारे खून में गद्दारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं यहां अपने साथ हुई ज्यादतियों को बताने नहीं, बल्कि आपको यह एहसास कराने आया हूं कि आपके साथ बहुत बड़ी साजिश हो रही है। हम उसी साजिश के तहत जलील किए जा रहे हैं। लेकिन आवाम की मोहब्बत और भरोसे के चलते सामने से कोई न हरा नहीं पाया और न हरा पाएगा।