UP: मुरादाबाद में नमाजियों को रोकने पर हंगामा... पुलिस से नोकझोंक, लगाए गए धार्मिक नारे, संभल में कड़ी चौकसी
मुरादाबाद में नमाजियों को रोकने पर लोग भड़क गए। इसका विरोध करते हुए उनकी पुलिस से नोकझोंक हो गई। हालात संभालने के लिए अफसर मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोबारा नमाज अदा करवाई गई।
विस्तार
मुरादाबाद में ईदगाह मैदान में नमाजियों को जाने से रोकने पर हंगामा हो गया। लोगों के विरोध जताने पर उनकी पुलिस से नोकझोंक हो गई। पुलिस ने बताया कि ईदगाह के भर जाने के कारण सुरक्षा के लिहाज से लोगों को रोका गया। हंगामे को देखते हुए मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझा कर शांत करवाया।
इसके बाद दोबारा नजाम अदा करवाई गई। एसएसपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे मामले का जायजा लिया। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उधर, ईद की नमाज के लिए ईदगाह पर सुरक्षा के बेहद कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सड़क से लेकर छत तक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
डीएम अनुज सिंह और एसएसपी सतपाल अंतिल पूरे मामले में नजर बनाए हुए हैं। संभल में ड्रोन से पूरे एरिया की निगरानी की जा रही है। पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।
12 बजे तक बस समेत भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
ईद की नमाज के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करने के साथ ही यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। सोमवार दोपहर बारह बजे तक शहर में रोडवेज बस समेत सभी तरह के भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं ईदगाह रोड और उसके आसपास की सड़कों पर सभी तरह के वाहनों के संचालन पर भी प्रतिबंध रहेगा।
एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि रूट डायवर्जन सोमवार सुबह छह बजे से लागू कर दिया गया है। वाहनों को रोकने के लिए शहर में जगह-जगह बैरियर लगाकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। संभल चौराहे से लोग पैदल ही ईदगाह की ओर जा सकेंगे। दोपहर 12 बजे के बाद यातायात सामान्य हो जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.