फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Leopard kills another woman in Moradabad; villagers outraged

UP: तेंदुए के हमले में महिला की मौत के बाद बवाल, ग्रामीण आक्रोशित, पुलिस और वन विभाग की टीम पर पथराव

Tue, 18 Aug 2026 06:33 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, सुरजननगर (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुरजननगर (मुरादाबाद) Published by: Vimal Sharma Updated Tue, 18 Aug 2026 06:33 PM IST
सार

मुरादाबाद के ग्राम बलिया में खेत से चारा लेने गईं विरमो देवी पर तेंदुए ने हमला कर उनकी गर्दन दबोच ली। इससे उनकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया। माैके पर भारी बवाल हुआ। 

विज्ञापन
UP: Leopard kills another woman in Moradabad; villagers outraged
तेंदुए के हमले में जान गंवाने वाली महिला के घर के बाहर माैजूद लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद जिले के सुरजननगर के ग्राम बलिया में मंगलवार को तेंदुए के हमले में महिला की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। पशुओं के लिए चारा काटने गई विरमो देवी (60) पत्नी बलराम सिंह सैनी पर गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। महिला की चीख सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान और महिलाएं लाठी-डंडे लेकर दौड़े।

विज्ञापन


Trending Videos

ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ महिला को छोड़कर गन्ने के खेत में भाग गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। विरमो देवी अन्य महिलाओं के साथ खेत में चारा काट रही थीं। सभी महिलाएं अलग-अलग स्थानों पर चारा काट रही थीं। इसी दौरान गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने अचानक विरमो देवी पर झपट्टा मार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उनकी चीख सुनकर साथ गई महिलाएं और आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए तेंदुए का पीछा किया, लेकिन वह गन्ने के खेत में भाग गया। महिला की मौत की खबर गांव में फैलते ही ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने टीम पर पथराव कर दिया। इससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि लगातार हमलों के बावजूद तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रभावी इंतजाम नहीं किए गए।

15 दिन में दूसरी महिला की मौत
बलिया की घटना से क्षेत्र में तेंदुए की दहशत और बढ़ गई है। करीब 15 दिन पहले लालापुर पीपलसाना गांव में भी तेंदुए ने संतोष देवी पर हमला कर उनकी जान ले ली थी। अब दूसरी महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में काम करने वाले किसान, महिलाएं और बच्चे लगातार खतरे के बीच हैं।

ग्रामीणों ने तेंदुए को जल्द पकड़ने और क्षेत्र में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि लगातार हो रहे हमलों के बाद अब केवल निगरानी और आश्वासन से काम नहीं चलेगा, बल्कि तेंदुए को पकड़ने के लिए तत्काल निर्णायक कार्रवाई करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed