फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Kidnapping child playing outside house Moradabad, incident captured CCTV

मुरादाबाद से बच्चे का अपहरण: आरोपी ने पिता को फोन पर दी धमकी, रकम का इंतजाम कर लो, नहीं तो दिक्कत हो जाएगी

Sat, 05 Aug 2023 09:44 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 05 Aug 2023 09:44 PM IST
सार

मुरादाबाद में घर के बाहर खेल रहे बच्चे का कार सवार युवकों को अपहरण कर लिया। आरोपियों की तलाश में पुलिस हाईवे समेत अन्य जगहों पर चेकिंग कर रही है। 

विज्ञापन
UP: Kidnapping child playing outside house Moradabad, incident captured CCTV
वैदिक गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के बुद्धि विहार कॉलोनी के सेक्टर 9-बी से शनिवार शाम करीब 6:30 बजे घर के बाहर साइकिल चला रहे कक्षा दो के छात्र वैदिक गुप्ता (7) का कार सवारों ने अपहरण कर लिया। करीब एक घंटे बाद वैदिक के पिता नवनीत गुप्ता के फोन पर अंजान नंबर से कॉल करके फिरौती मांगी गई, हालांकि फिरौती की रकम का अभी खुलासा नहीं किया।

विज्ञापन


पुलिस ने आसपास के कैमरों में कैद हुए अपहरणकर्ताओं तक पहुंचने की कोशिश शुरू कर दी है। निजी टेलीफोन कंपनी में टेक्निशियन के पद पर काम करने वाले नवनीत गुप्ता ने बताया कि आर्यंस स्कूल में पढ़ने वाला बेटा वैदिक शाम घर के बाहर साइकिल चला रहा था।
विज्ञापन


पत्नी घरेलू काम कर रही थीं, जबकि वह ड्यूटी पर थे। अचानक सफेद रग की वैगनआर कार बेटे के करीब पहुंची। वैदिक को खींचकर जबरन कार में बैठा लिया, जबकि उसकी साइकिल गिरा दी। कुछ दूरी पर खेल रहे अन्य बच्चों ने उनकी पत्नी विदिका को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदिका ने उन्हें और पुलिस को सूचना दी। नवनीत गुप्ता ने बताया कि करीब एक घंटे बाद उनके मोबाइल पर कॉल कर अपहरणकर्ता ने धमकाया और फिरौती की रकम तैयार रखने के लिए कहा। इस दौरान वैदिक से भी उनकी बात कराई।

... पुलिस को बताया तो बच्चे से हाथ धो बैठोगे

नवनीत गुप्ता ने बताया कि बच्चे का अपहरण करने वालों ने एक घंटे बाद उन्हें फोन किया। धमकाते हुए कहा कि अगर पुलिस को सूचना दी तो बच्चे से हाथ धो बैठेंगे। साथ ही कहा कि रुपयों का इंतजाम कर लो, सुबह फिर से कॉल करेंगे।

मझोला थाने की पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। बच्चे और अपहरणकर्ताओं तक पहुंचने के लिए एसओजी, सर्विलांस समेत पांच टीमें लगाई गई हैं। - हेमराज मीना, एसएसपी मुरादाबाद

दोबारा फोन करेंगे, वैदिक बोला पापा मैं दिल्ली जा रहा हूं

मुरादाबाद शहर की पॉश कॉलोनी बुद्धि विहार से शनिवार शाम मासूम वैदिक को अगवा करने वाले बदमाशों ने उसके पिता नवनीत गुप्ता को फोन किया। कॉल रिसीव होते ही सामने से धमकाते हुए लहजे में एक व्यक्ति बोला वैदिक को हमने अगवा कर लिया है। अगर पुलिस को सूचना दी तो बेटे से हाथ धो बैठोगे।

इसी दौरान पीछे से ट्रैफिक की आवाज भी आ रही थी। आरोपियों ने विश्वास दिलाने के लिए वैदिक से भी बात कराई। बच्चे ने लड़खड़ाते हुए शब्दों में कहा कि पापा मैं दिल्ली जा रहा हूं। इसके बाद आरोपी ने बच्चे से मोबाइल छीन लिया और कहा कि सुबह तक का समय दे रहे हैं रकम का इंतजाम कर लो।

करीब 40 सेकेंड की बातचीत करने के बाद कॉल काट दी। इसके बाद पिता फूट फूट कर रोने लगे। पुलिस कर्मी और आस पड़ोस के लोगों ने उन्हें संभाला। पुलिस कर्मियों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह चिंता करें बच्चे को ढूंढ लिया जाएगा। इसी बीच पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।



फिरौती की कॉल आने के बाद फिर और एक्टिव हो गई। आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में जुट गई। जनपद के सभी थाना क्षेत्रों और हाईवे पर चेकिंग शुरू कर दी गई। एसओजी और सर्विलांस टीम फिरौती मांगने में इस्तेमाल किए गए नंबर को ट्रेस करने में जुटी है।

उसके बाद से नंबर बंद है। पुलिस टीम ने पिता को अपने साथ ले लिया और जो भी कॉलें आ रही हैं। सभी को हैंड फ्री करने के बाद सुना जा रहा है। अब तक पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed