फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Jewelery worth Rs 43 lakh stolen from Ranchi, Ghaziabad gang carried out incident, caught by mistake

UP: रांची से 43 लाख के गहने उड़ाए, गाजियाबाद गैंग ने दिया घटना को अंजाम, हाईवे पर छोटी सी गलती से पकड़े गए

Tue, 05 Dec 2023 05:56 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 05 Dec 2023 05:56 PM IST
सार

एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने पाकबड़ा थाने की पुलिस दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान होंडा कार रोकी गई। तलाशी लेने पर कार से तमंचे बरामद किए गए। इसके बाद पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
UP: Jewelery worth Rs 43 lakh stolen from Ranchi, Ghaziabad gang carried out incident, caught by mistake
मुरादाबाद पुलिस ने चोरी करने के आरोपियों को पकड़ा - फोटो : संवाद

विस्तार

झारखंड के रांची स्थित फ्लैट में चोरी कर भाग रहे गाजियाबाद के गैंग को मुरादाबाद में पुलिस ने दबोच लिया। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरों की कार की तलाशी ली तो इसका खुलासा हुआ। कार से करीब 43 लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के जेवर बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


पूछताछ में अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्यों ने बताया कि वह गाजियाबाद, दिल्ली और झारखंड के कई शहरों में वारदातें कर चुके हैं। एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने सोमवार दोपहर पुलिस में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह पाकबड़ा थाने की पुलिस दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर नंदन स्वीट्स के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान होंडा कार रोकी गई। कार पर पश्चिम बंगाल प्रदेश की नंबर प्लेट लगी थी। शक होने पर पुलिस ने कार की तलाश ली। कार में तीन युवक सवार थे। तलाश में कार सवारों से तमंचे मिले। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और पूछताछ की। तब उनकी पहचान गाजियाबाद कोतवाली क्षेत्र के कैलाभट्ठा निवासी नदीम, गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के गरिमा गार्डन निवासी जावेद और साहिबाबाद थाना क्षेत्र के पसौंडा निवासी ताहिर उर्फ तहूर उर्फ तोमर के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की कार से 42 लाख रुपये कीमत के 600 ग्राम सोने के जेवर, 80 हजार रुपये की कीमत के एक किलो चांदी के जेवर, 35 हजार 380 रुपये की नकदी मिली। आरोपियों ने बताया कि झारखंड के रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित सरस्वती वेला सोसायटी के फ्लैट से चोरी करके भागे हैं। चोरी की इस वारदात को 29 नवंबर 2023 को अंजाम दिया था। पाकबड़ा थाना प्रभारी की ओर से आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। सोमवार दोपहर आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

खाली मकान और फ्लैट देखकर करते थे वारदात

 पाकबड़ा में पकड़े गए गिरोह के सदस्यों ने बताया कि वह कार से दूसरे राज्यों के शहरों में घूमते हैं और रेकी करते हैं। खाली मकान और फ्लैट को देखकर वारदात को अंजाम देने की योजना बनाते हैं। तीनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गाजियाबाद, दिल्ली में भी चोरी की वारदातें की हैं। इसके अलावा कोलकता, झारखंड के रांची, जमशेदपुर, आदित्यपुर में भी चोरी की घटनाएं की हैं।

पहले भी जेल जा चुके हैं आरोपी

सीओ हाईवे महेश चंद्र गौतम ने बताया कि पकड़े गए नदीम, जावेद और तहूर उर्फ ताहिर उर्फ तोमर पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं। नदीम के खिलाफ आठ, जावेद के खिलाफ सात और तहूर उर्फ ताहिर के खिलाफ 15 केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed