फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Heavy rain in Moradabad... Roof of house collapsed in Bilari, brother and sister died

UP: मुरादाबाद में जोरदार बारिश... बिलारी में भरभराकर गिरी मकान की छत, मलबे में दबने से भाई-बहन की मौत

Fri, 05 Jul 2024 03:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बिलारी (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलारी (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 05 Jul 2024 03:34 PM IST
सार

मुरादाबाद में झमाझम बारिश जारी है। इस बीच बिलारी में मकान की छत गिरने से भाई-बहनों की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। तेज बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों से लेकर शहर में भारी जलभराव हुआ है। 

विज्ञापन
UP: Heavy rain in Moradabad... Roof of house collapsed in Bilari, brother and sister died
बिलारी में छत गिरने से दो की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद में हुई तेज बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भारी जलभराव हो गया है। बिलारी में बारिश के बीच मकान की छत गिरने से इसके मलबे में दबकर भाई-बहन की जान चली गई।

विज्ञापन


सोनकपुर क्षेत्र के भिड़वारी गांव में शुक्रवार सुबह यह हादसा हुआ। जिस समय यह घटना हुआ उस समय ग्रामीण की 12 वर्षीय बेटी इकरा और बेटा शानिब (11) घर में मौजूद थे। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मलबे को हटा दोनों के शव बाहर निकाले। 
विज्ञापन


लगातार हो रही झमाझम बारिश से बिलारी, कांठ, ठाकुरद्वारा और कुंदरकी सहित सभी नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम की पोल खुल गई है। जगह-जगह नाले ओवरफ्लो हो गए और गली-मोहल्लों से लेकर मुख्य मार्गों पर भारी जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के घरों में पानी भर गया है। सरकारी भवनों तक में पानी भर गया है। बिलारी में जल निकासी न होने से बारिश नई सड़क क्षेत्र व आसपास के गांवों के रास्ते में पानी भर गया। कांठ में नाले ओवरफ्लो हो गए। नगर की सड़कों और घरों में पानी भर गया। कांठ में रामलीला मार्ग, संत रविदास धर्मशाला मार्ग, पट्टीवाला, फकीरगंज आदि स्थानों पर सड़कें पानी से लबालब भरी नजर आईं। 

बारिश-बिजली से सप्ताह में तीन की मौत

बारिश अब जानलेवा भी बनती जा रही है। एक सप्ताह में बारिश और बिजली गिरने से तीन किसानों की मौत हो चुकी है। दो हादसे बुधवार को हुए, जबकि एक सप्ताह पहले 26 जून को बिजली गिरने से बिलारी में एक किसान की जान चली गई थी। 

गांव कुतुबपुर अज्जू में बुधवार सुबह करीब आठ बजे बारिश के दौरान ट्यूबवेल की कोठरी गिरने से किसान बाबूराम (58) की मौत हो गई। गांव रसूलपुर हमीर निवासी किसान मुनाजिर हुसैन (56) की जंगल में बिजली गिरने से जान चली गई थी।



बिलारी क्षेत्र के गांव मीरापुर माफी में 26 जून को धान की रोपाई करते समय बिजली गिरने से गांव निवासी राजकुमार (28) की मौत हो गई थी। राजकुमार पिता श्रीकृष्ण व अन्य मजदूरों के साथ ठेके पर धान की रोपाई कर रहा था। श्रीकृष्ण ने बताया कि बारिश के दौरान तेज आवाज के साथ बिजली गिरी थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed