{"_id":"61ed2a2ffe246f14a55ec89c","slug":"up-elections-hamza-mian-will-contest-from-swar-seat-from-apna-dal-s","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव: अपना दल (एस) से स्वार सीट से चुनाव लड़ेंगे हमजा मियां, कांग्रेस के टिकट पर शहर सीट से मैदान में पिता नवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव: अपना दल (एस) से स्वार सीट से चुनाव लड़ेंगे हमजा मियां, कांग्रेस के टिकट पर शहर सीट से मैदान में पिता नवाब
Sun, 23 Jan 2022 03:43 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 23 Jan 2022 03:43 PM IST
सार
लखनऊ से अपना दल की ओर से अपने प्रत्याशियों का एलान किया गया। अपना दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने हमजा मियां के नाम का ऐलान किया और उन्हें स्वार विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। अब वे अपना दल के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस छोड़कर अपना दल (एस) में शामिल हुए हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां अब अपना दल (एस) के टिकट पर ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्हें अपना दल (एस) की ओर से स्वार विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिला है। रविवार को लखनऊ से उनकी उम्मीदवारी का एलान किया गया। वहीं, हमजा मियां के पिता नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां कांग्रेस के टिकट पर शहर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
रामपुर की राजनीति में निरंतर परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सबसे ज्यादा बुरी स्थिति में कांग्रेस पार्टी आ गई है, जहां कांग्रेस के उम्मीदवार पार्टी छोड़ छोड़कर भाग रहे हैं। दरअसल, कांग्रेस ने 13 जनवरी को ही अपने प्रत्याशी घोषित किए थे। इसमें रामपुर की स्वार, शहर, बिलासपुर और चमरौआ की सीट शामिल थी।
लेकिन, टिकट मिलने के 24 घंटे के भीतर ही चमरौआ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी यूसुफ अली कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हो गए थे। हालांकि, सपा से टिकट न मिलने के बाद वे वापस कांग्रेस में शामिल हो गए और चमरौआ सीट से फिर कॉंग्रेस के प्रत्याशी बन गए हैं। वहीं, स्वार से कांग्रेस प्रत्याशी हमजा मियां ने चार दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ दी थी।
विज्ञापन
वह भी तब जब उनके पिता नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां कांग्रेस के टिकट पर शहर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। हमजा मियां भाजपा के सहयोगी दल अपना दल (एस) में शामिल हो गए थे। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वे अपना दल (एस) से टिकट लेकर चुनाव मैदान में कूद सकते हैं

Trending Videos
रविवार को लखनऊ से अपना दल की ओर से अपने प्रत्याशियों का एलान किया गया। अपना दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने हमजा मियां के नाम का ऐलान किया और उन्हें स्वार विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। अब वे अपना दल के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।