फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP Election 2022 SP MLA Rizwan joins Bahujan Samaj Party

UP Election 2022: टिकट न मिलने पर बागी हुए सपा विधायक रिजवान हाथी पर सवार, कुंदरकी से मिला टिकट

Tue, 25 Jan 2022 11:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 25 Jan 2022 11:59 PM IST
सार

बसपा का दावा है कि पूर्व में पार्टी से प्रत्याशी घोषित किए गए चांद बाबू अब हाजी रिजवान को चुनाव लड़ाएंगे। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में जिले की छह विधानसभा सीटों में से चार सीटों मुरादाबाद देहात, कुंदरकी, ठाकुरद्वारा, बिलारी पर सपा व दो सीटों मुरादाबाद शहर और कांठ विधानसभा सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। 

विज्ञापन
UP Election 2022 SP MLA Rizwan joins Bahujan Samaj Party
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में टिकट न मिलने पर सपा से त्यागपत्र देने वाले हाजी रिजवान अब बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। बसपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बसपा ने पहले यहां 22 जनवरी को हाजी चांद बाबू मलिक को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। 
विज्ञापन


बसपा का दावा है कि पूर्व में पार्टी से प्रत्याशी घोषित किए गए चांद बाबू अब हाजी रिजवान को चुनाव लड़ाएंगे। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में जिले की छह विधानसभा सीटों में से चार सीटों मुरादाबाद देहात, कुंदरकी, ठाकुरद्वारा, बिलारी पर सपा व दो सीटों मुरादाबाद शहर और कांठ विधानसभा सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। 
विज्ञापन


वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा ने अपने दो मौजूदा विधायक मुरादाबाद देहात से हाजी इकराम कुरैशी व कुंदरकी से हाजी रिजवान का टिकट काट कर नासिर कुरैशी व जियाउर्रहमान बर्क को प्रत्याशी बनाया है। जियाउर्रहमान संभल के सांसद और सपा के प्रमुख चेहरे डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के पौत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शफीकुर्रहमान का जिले की राजनीति में बड़ा कद व प्रभाव है। वह कई बार विधायक से लेकर सूबे में मंत्री व लोकसभा सदस्य तक रह चुके हैं। टिकट कटने के बाद से ही हाजी रिजवान के तेवर बागी हो गए थे और उन्होंने दूसरे दिन ही एलान कर दिया था कि वह चुनाव हर हाल में लड़ेंगे। 


सोमवार को वह लखनऊ में बसपा कार्यालय भी गए थे। लेकिन कल तक बसपा और स्वयं उन्होंने बसपा में शामिल होने की पुष्टि नहीं की थी। इसकी वजह यह थी कि हाजी रिजवान उसी पार्टी में शामिल होना चाहते थे जो उन्हें प्रत्याशी बनाए। हालांकि उन्हें इसके लिए हरी झंडी सोमवार को ही मिल गई थी।
मंगलवार को बाकायदा बसपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। पार्टी जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश ने व स्वयं हाजी रिजवान ने भी इसकी पुष्टि की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed