फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP by-election of this seat has become a big challenge for BJP Party has won here once since 1967

UP: भाजपा के लिए बड़ी चुनौती बना इस सीट पर उपचुनाव... 1967 से अब तक यहां एक बार खिला कमल; RLD को मिलेगा मौका?

Sun, 01 Sep 2024 01:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 01 Sep 2024 01:30 PM IST
सार

यूपी की इस विधानसभा सीट का उपचुनाव भाजपा के लिए बड़ी चुनौती बना है। सीएम योगी कल संगठन के लोगों में जोश भरेंगे। टिकट के दावेदारों की भागदौड़ तेज हो गई है।

विज्ञापन
UP by-election of this seat has become a big challenge for BJP Party has won here once since 1967
UP by-election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन सपा और भाजपा की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिले की कुंदरकी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा नेताओं ने अपनी दावेदारी को मजबूत करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो सितंबर को मुरादाबाद के आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल में बेरोजगारों को नियुक्तिपत्र देने के साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जीत का मंत्र भी देंगे। 
विज्ञापन


भाजपा नेता रामवीर सिंह और दिनेश सिंह कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए लखनऊ गए थे। दोनों नेता कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में टिकट के दावेदार माने जा रहे हैं। लोग इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। इसी प्रकार अन्य नेता अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएलडी को सीट देने की भी अटकलें
भाजपा के एक वर्ग का मानना है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता आरएलडी के लिए भी मैदान खाली कर सकते हैं। रामपुर जिले की स्वार विधानसभा सीट पर उपचुनाव में किया गया प्रयोग मुरादाबाद में भी हो सकता है। 
 

स्वार सीट भाजपा ने अपने सहयोगी अपना दल को दे दी थी और मुस्लिम प्रत्याशी के मैदान में उतरने से जीत मिल गई थी। भाजपा यहां भी ऐसा ही कदम उठा सकती है। आरएलडी के दो नेताओं के नाम चर्चा में आए हैं। मुरादाबाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का गृह जनपद है। इसलिए कुंदरकी उपचुनाव पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का भी सवाल है।

 

कुंदरकी से एक बार ही जीती भाजपा
कुंदरकी विधानसभा की सीट 1967 में अस्तित्व में आई थी। इसके बाद 15 बार विधानसभा चुनाव हुए। अभी तक के राजनीतिक इतिहास में भाजपा के प्रत्याशी चंद्र विजय सिंह ने सिर्फ एक बार 1993 में जीत हासिल की थी। चंद्र विजय 18 महीने ही विधायक रहे।
 

इसके बाद कुंदरकी विधानसभा की सीट पर सपा और बसपा का ही कब्जा रहा है। कुंदरकी सीट पर ज्यादातर मुस्लिम प्रत्याशी ही जीतते रहे हैं, क्योंकि इस सीट पर करीब 65 फीसदी मुस्लिम मतदाता हैं।

 

काफी प्रयास के बाद भी नहीं मिली सफलता
भाजपा ने कुंदरकी विधानसभा के लिए पार्टी के नेता रामवीर सिंह को दो बार चुनाव लड़ाया। उन्होंने दोनों बार काफी प्रयास किया, लेकिन चुनाव जीतने में कामयाब नहीं हो सके। 2022 में भाजपा ने यहां से कमल प्रजापति को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन कमल भी जीत की दहलीज से काफी दूर रहे।

यहां सपा के जियाउर्रहान बर्क ने जीत हासिल की थी। हालांकि, जियाउर्रहमान के संभल से सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई है। यह सीट तुर्कों का गढ़ कही जाती है। 2022 में सपा से बगावत करके बसपा का दामन थामने वाले हाजी रिजवान कुंदरकी से चार बार विधायक रहे हैं। हाजी रिजवान सपा में फिर वापस आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed