{"_id":"603217066fa6cd1a686a1231","slug":"uncontrolled-bus-overturned-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा में बेकाबू होकर पलटी बस, टक्कर लगने से बिजली का क्षतिग्रस्त, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा में बेकाबू होकर पलटी बस, टक्कर लगने से बिजली का क्षतिग्रस्त, मची अफरा-तफरी
Sun, 21 Feb 2021 01:47 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 21 Feb 2021 01:47 PM IST
विज्ञापन
खेत में पलटी बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के रहरा थाना इलाके के गंगा तट बांध पर पौरारा के नजदीक दिल्ली जाने वाली डग्गामार बस रविवार सुबह लगभग 7 बजे अनियंत्रित होकर बांध से नीचे पलट कर खेत में गिर गई। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसे में करीब 25 यात्री मामूली रूप से जख्मी हुए। पुलिस घटना की जानकारी से इनकार कर रही है। बताया जा रहा है कि इलाके के गांव दढ़ियाल से दिल्ली के लिए निजी बस का संचालन अवैध रूप से किया जा रहा है।
रोजाना तीन बस दिल्ली के लिए जाती हैं। सुबह करीब 7 बजे बस का चालक नौशाद बस लेकर दड़ियाल से चला था। इसमें 40 यात्री सवार थे। जैसे ही बस पौरारा से गंगा बांध वाली सड़क पर चढ़ने के बाद ब्रजघाट मोहम्मदाबाद की दिशा में आगे बढ़ी तो गांव मंगटा के नजदीक तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर गंगा बांध से नीचे उतर गई और पलट गई।
विज्ञापन
इस दौरान हाईटेंशन लाइन का पोल बस की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि पूरी तरह से टूटकर नहीं गिरा अन्यथा हादसा बड़ा भी हो सकता था। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में करीब 25 यात्री मामूली रूप से जख्मी हो गए।
जो खुद ही बस से निकलकर गंतव्य की ओर चले गए। कुछ ने निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया। रहरा थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह का कहना है कि क्षेत्र में बस पलटने के मामले की जानकारी नहीं है। कोई सूचना इस तरह की प्राप्त नहीं हुई है यदि ऐसा हुआ है तो जांच पड़ताल कराई जाएगी।