फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Uncontrollable mob beat uncle to death in Doubt of child thief

संभलः बेकाबू भीड़ ने चाचा को बच्चा चोर समझ पीट-पीटकर मार डाला 

Wed, 28 Aug 2019 03:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंदौसी (संभल)
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौसी (संभल) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 28 Aug 2019 03:49 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable mob beat uncle to death in Doubt of child thief
SP Yamuna Prasad - फोटो : ANI
कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में पेट दर्द से तड़प रहे भतीजे को इलाज के लिए ले जा रहे दो युवकों को उन्मादी भीड़ ने बच्चा चोर समझकर लाठियों से बुरी तरह से पीट डाला। पिटाई से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा भी मरणासन्न हालत में पहुंच गया। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी बेकाबू भीड़ युवकों को पीटती रही। बच्चा चोर की अफवाहों के बीच मॉब लिंचिंग की वारदात से पुलिस में खलबली मच गई। 
विज्ञापन


डीएम, एसपी, एएसपी के बाद आईजी तक मौके पर पहुंच गए। घायल युवक की तहरीर के आधार पर मामले में 4 नामजद समेत 10-12 अज्ञात के खिलाफ हत्या और बलवे जैसी धाराओं में मामला दर्ज करके सात को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के छाबड़ा गांव निवासी त्रिलोकी के सात वर्षीय बेटे रवि को सुबह दस बजे से उल्टी-दस्त शुरू हो गए। उन्होंने रीठ गांव के एक निजी चिकित्सक से दवाई दिलाई लेकिन फायदा नहीं हुआ। दोपहर को उसकी हालत बिगड़ गई। वह पेट दर्द से चीखने लगा।

 

भीड़ ने बरसाए लाठी-डंडे

आखिरकार, त्रिलोकी के दो भाई रामौतार व राजू भतीजे रवि को बाइक पर बैठाकर चंदौसी के अस्पताल में उपचार कराने के लिए लेकर चल दिए। दोपहर करीब एक बजे जब दोनों भाई दर्द से कराहते भतीजे को लेकर चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के असालतपुर जारई गांव से गुजरे तो वहां मौजूद ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई। 

ग्रामीणों ने समझा कि दोनों बच्चा चुराकर भाग रहे हैं और बालक उनकी पकड़ से छूटने के लिए चीख रहा है। ग्रामीणों ने बच्चा चोर, बच्चा चोर कहते हुए  शोर मचा दिया। कुछ ही देरी में तीन सौ से अधिक लोग मौके पर एकत्र हो गए। कुछ बाइक सवार ग्रामीणों ने रामौतार की बाइक को ओवरटेक करके गिरा दिया और बच्चे को छीन लिया। 

फिर उसके दोनों चाचाओं पर लाठी डंडे बरसाने शुरू कर दिए। भीड़ ने दोनों भाइयों को इतना पीटा कि उनके कपड़े तक फट गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच सूचना पर यूपी-100 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने भी ग्रामीण दोनों भाइयों को पीटते रहे। बमुश्किल पुलिस ने दोनों भाइयों को छुड़ाकर टेपों से अस्पताल भिजवाया। 

जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया, लेकिन निजी अस्पताल ले जाते समय राजू की मौत हो गई। रामौतार को मरणासन्न हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मॉब लिंचिंग की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, एडीएम लवकुश त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद, एएसपी आलोक जायसवाल सहित कई आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 

आईजी रमित शर्मा ने भी शाम को मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। देर रात पुलिस कार्रवाई के डर से गांव के पुरुष गांव छोड़कर भाग गए। पुलिस इनकी गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।  

घटना बेहद अफसोसजनक है। बच्चा चोर समझकर दोनों भाइयों को भीड़ ने घेर लिया। पिटाई से एक भाई की मौत हो गई, दूसरा घायल हो गया। एफआईआर होगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
अविनाश कृष्ण सिंह, जिलाधिकारी संभल।

असालतपुर जारई गांव में राजू की हत्या व रामौतार पर जानलेवा हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर जो भी लोग बच्चा चोर से संबंधित वीडियो व फोटो वायरल कर रहे हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे कोई लोग जिले में नहीं है, कोई भी किसी तरह की चिंता न करें। अफवाहों पर ध्यान न दें। बच्चा चोर समझकर पकड़कर मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
यमुना प्रसाद, पुलिस अधीक्षक संभल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed