{"_id":"61b4fa4113fe7f731d0e9af1","slug":"unborn-baby-dies-due-to-husband-s-beating-uproar-city-news-mbd4123293171","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की पिटाई से गर्भस्थ शिशु की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की पिटाई से गर्भस्थ शिशु की मौत, हंगामा
विज्ञापन
मुरादाबाद। नागफनी थानाक्षेत्र निवासी महिला के गर्भस्थ शिशु की मौत पर अस्पताल में मायके वालों ने हंगामा किया। इन लोगों ने पति पर पिटाई का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
नागफनी थानाक्षेत्र के मोहल्ला नवाबपुरा निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का निकाह करीब ढाई साल पहले घोसी की पुलिया निवासी युवक के साथ किया था। आरोप है कि पति आए दिन उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। आरोप है कि पति ने शुक्रवार देर रात को गर्भवती पत्नी की पिटाई की थी। उसके पेट पर लातें मारीं और सीढ़ियों से घसीटता हुआ नीचे लाया था। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे भाई ने गर्भवती को डिप्टी गंज चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां ऑपरेशन से उसने मृत शिशु को जन्म दिया। शनिवार को पति भी पत्नी को देखने अस्पताल गया था।
इस पर मायके वाले भड़क गए और उन्होंने हंगामा करते हुए पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस पति को थाने ले गई। नागफनी थाना प्रभारी जयप्रकाश ने बताया की आरोपी महिला के मायके वालों ने पहले मारपीट का आरोप लगाया था। रिपोर्ट दर्ज कराने को कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।