फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ulma apeal for physical distancing

जुमे की नमाज में उलमा की अपील, बनाएं सामाजिक दूरी, लगाएं मास्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
ulma apeal for physical distancing
मुरादाबाद। मुकद्दस रमजान के दूसरे जुमे की नमाज में जोशखरोश के साथ शुक्रवार को अदा की गई। मुल्क और शहर में अमन चैन के लिए दुआ मांगी गई। वहीं उलमा ने रोजेदारों से सामाजिक दूरी बनाने और मास्क लगाने की अपील की। कहा कि सामाजिक दूरी और मास्क लगाकर महामारी की चेन को तोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुगलपुरा, गलशहीद, रहमतनगर, चक्कर का मिलक, लाजपतनगर, करूला, जिगर कालोनी, असालतपुरा आदि मुस्लिम इलाकों की मस्जिदाें में अजान के साथ ही जुमे की नमाज के लिए अकीदतमंदों की चहलकदमी शुरू हो गई। छोटे-बड़े सभी में जुमे की नमाज का उत्साह दिखा। बारगाह-ए-इलाही में इबादत के लिए हजारों हाथ उठे। बड़े एहतिमाम के साथ जुमे की फर्ज नमाज अदा की गई। वहीं उलमा ने खुतबा के दौरान तकरीर की। उन्होंने रमजान की फजीलत बयान की। कोरोना संक्रमण को देखते हुए उलमा ने सामाजिक दूरी बनाने और मास्क लगाने की नसीहत दी। नमाज के बाद दुआओं का सिलसिला शुरू हुआ तो लोगों ने अपने कारोबार में बरकत, बीमारी से शिफा के साथ ही मुल्क में अमनचैन कायम रहने की दुआएं मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed