{"_id":"691b8e81244f268e35076289","slug":"two-youths-who-arrived-as-uninvited-guests-at-a-wedding-were-beaten-up-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-112190-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बिना बुलाए शादी में मेहमान बनकर पहुंचे दो युवकों की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बिना बुलाए शादी में मेहमान बनकर पहुंचे दो युवकों की पिटाई
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में दो युवक मेहमान बनकर पहुंच गए। महिलाओं के साथ डांस करने लगे। शिकायत पर भीड़ ने उन्हें पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।
गांव में रविवार को देर रात एक शादी समारोह चल रहा था। जिसमें गांव के बराती और घराती पक्ष के लोग मौजूद थे। दावत के दौरान डीजे बज रहा था और उसमें महिलाएं डांस कर रही थी। तभी अमरोहा और कांठ के निवासी दो दोस्त रात करीब 2 बजे वहां पहुंच गए, दोनों नशे में थे। उन्होंने पहले खाना खाया, फिर डीजे पर महिलाओं के साथ डांस करने लगे। बरात पक्ष के लोगों ने समझा कि दोनों दुल्हन के पक्ष के हैं। दुल्हन पक्ष उन्हें बराती समझ रहे थे। जब महिलाओं ने उनके छेड़खानी की शिकायत की तो लोगों ने उनकी पिटाई कर दी।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। उनसे पूछताछ की और पकड़कर कोतवाली ले गई। जबकि पकड़े गए दोनों युवकों का कहना है कि उनकी बाइक खराब हो गई थी और वे उसे ठीक करने के लिए पलास लेने के लिए आये थे। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार परमार का कहना है कि चोर होने की शक में लोगों ने उन्हें पकड़ा था। उनसे पूछताछ की जा रही है।