फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two tractor-trolleys loaded with sugarcane were sent to Bilari Sugar Mill on Chandausi Road.

Moradabad News: चंदौसी रोड पर गन्ना भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली बिलारी चीनी मिल भिजवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Two tractor-trolleys loaded with sugarcane were sent to Bilari Sugar Mill on Chandausi Road.
बिलारी। उप गन्ना आयुक्त और जिला गन्ना अधिकारी ने सोमवार दोपहर बिलारी क्षेत्र में गन्ना वाहनों के संचालन का निरीक्षण किया। कई गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालकों से पूछताछ की। इस दौरान चंदौसी रोड की ओर जाते मिले दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को तौल के लिए बिलारी चीनी मिल भिजवाने के साथ चालकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी गई है। बिलारी चीनी मिल महाप्रबंधक की ओर से गन्ना विभाग के उच्चाधिकारियों को इस आशय की शिकायत भेजी गई थी कि बिलारी चीनी मिल क्षेत्र के आरक्षित उत्पादित गन्ना कुछ किसानों द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से दूसरे जिले की चीनी मिलों को आपूर्ति किया जा रहा है। गन्ने की अवैध खरीद फरोख्त रोकने के उद्देश्य से मुरादाबाद मंडल के उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह और जिला गन्ना अधिकारी रामकिशन सोमवार दोपहर बिलारी पहुंचे। उन्होंने गन्ना विकास परिषद बिलारी के ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक संजीव कुमार और गन्ना समिति बिलारी के विशेष सचिव आरके पाठक को साथ लेकर चंदौसी रोड, जरगांव रोड, सिरसी रोड और शाहबाद रोड पर गन्ने से भरे वाहनों को संचालन देखा। ट्रैक्टर चालकों से जानकारी ली।
विज्ञापन

डिप्टी सीसी और डीसीओ ने बिलारी से चंदौसी रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना भरकर ले जा रहे दो ट्रैक्टर चालकों को रोक लिया। उनका गन्ना उत्पादन वाला राजस्व गांव बिलारी चीनी मिल के आरक्षित क्षेत्र में होने की वजह से दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को तौल के लिए बिलारी चीनी मिल भिजवा दिया। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ रिपोर्ट के लिए दर्ज कराने के लिए गन्ना परिषद निरीक्षक संजीव कुमार की ओर से बिलारी थाने में तहरीर दी गई है। उप गन्ना आयुक्त के बिलारी चीनी मिल को अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed