{"_id":"57657a0d4f1c1bb26511f349","slug":"two-new-post-office-will-be-open-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानगर में खुलेंगे दो नए पोस्ट ऑफिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानगर में खुलेंगे दो नए पोस्ट ऑफिस
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Sun, 19 Jun 2016 10:48 AM IST
विज्ञापन
डाकघर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर में दो और नए पोस्ट ऑफिस खुलेंगे। इसके लिए क्षेत्रीय कार्यालय बरेली ने मुरादाबाद हेड ऑफिस से प्रस्ताव मांगा है। प्रस्ताव के अनुसार महानगर में ट्रांसपोेर्ट नगर और विकास भवन में पोस्ट ऑफिस खुलना है। अभी महानगर में करीब 19 और पूरे मंडल में 80 पोस्ट ऑफिस हैं। डाकघर के प्रवर अधीक्षक उग्रसेन ने बताया कि प्रस्तावित दोनों क्षेत्रों में पोस्ट ऑफिस के लिए जगह देखी जा रही है।
इस संबंध में दस दिनों में रिजनल कार्यालय को रिपोर्ट देनी है। जगह का चयन होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने बताया कि सिटी में दो नए पोस्ट ऑफिस खुलने के बाद दो पुराने और कम संचालित होने वाले पोस्ट ऑफिस को बंद करने का प्रस्ताव भी है। नए पोस्ट ऑफिस खुलने के बाद कौन से पोस्ट ऑफिस बंद होंगे ये अभी तय नहीं किया गया है।
कटघर में बटेगा डाक
कटघर में वर्तमान में एक भी पोस्टमैन नहीं है। इस वजह से यहां की डाक नहीं बंटती। सभी डाक हेड ऑफिस आने के बाद बंटती है। इस कारण कटघर के लोगों को देर से डाक मिलती है। लेकिन अब कटघर डाकखाने में 7 पोस्टमैन की नियुक्ति होनी है।
विज्ञापन
मझोला डाकघर में होगी 5 पोस्टमैन की नियुक्ति
नए प्रस्ताव के अनुसार मझोला डाकघर में 5 पोस्टमैन की नियुक्ति होनी है। अभी यहां दो पोस्टमैन कार्यरत हैं। 7 पोस्टमैन हो जाने से लोगों को आसानी से और जल्दी डाक मिल जाएगी।