फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two more FIR registered against Ale Hasan and Azhar Khan over dongarpur case

डूंगरपुर प्रकरण: आले हसन-अजहर खां पर दो और मुकदमे दर्ज

Sun, 28 Jul 2019 03:16 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 28 Jul 2019 03:16 AM IST
विज्ञापन
Two more FIR registered against Ale Hasan and Azhar Khan over dongarpur case
एफआईआर - फोटो : Social media (File Photo)

डूंगरपुर में दो लोगों के मकान पर बुलडोजर चलवा देने के मामले में गज थाने की पुलिस ने शुक्रवार की देर रात पूर्व सीओ आले हसन और पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां समेत कई लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। डूंगरपुर प्रकरण में अब तक पांच मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। 

विज्ञापन


गज थाना क्षेत्र के घेर पीपलवाला निवासी रजिया का कहना है कि 2013 में  उसने 100 गज का प्लॉट डूंगरपुर में खरीदा था। महिला मकान बनाकर वहां पर रह रही थी।  तीन फरवरी 2016 की रात को पूर्व पालिकाअध्यक्ष अजहर खां, पूर्व सीओ आलेहसन खां के अलावा रानू खां, पूर्व  जिला अध्यक्ष ओमेंद्र चौहान, फिरोज खां, जिबरान खां और ठेकेदार बरकत अली के अलावा 20-25 पुलिस कर्मी अज्ञात महिला के घर में घुस गए थे। उसके बाद महिला का कीमती सामना तोड़ देने के बाद उसको घर से निकालकर बुलडोजर चलवा दिया था। इस दौरान आरोपी 12 हजार रुपये भी लूट कर ले गए थे।  
विज्ञापन


दूसरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र की लाल कब्र की रहने वाली शकील अहमद से जुड़ा है। इनका भी आरोप है कि 2014 में  डूंगरपुर में 150 गज का एक प्लॉट खरीदा था। वह वहां पर मकान बनाकर रह रही थी। तीन फरवरी 2016 की रात को पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां, पूर्व सीओ आले हसन खां, रानू खां, ओमेंद्र चौहान, जिबरान, फिरोज खां और फसाहत अली खां शानू घर में घुस गए थे जहां महिला के परिवार के साथ गाली गलौज करते हुए घर से निकाल दिया था। उसके बाद मकान पर बुलडोजर चलवा दिया था। 17 हजार की नकदी लूटकर ले गए थे। दोनों मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। डूंगरपुर प्रकरण में अब तक पांच मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन धाराओं में  हुआ मुकदमा
447, 452, 427 ,504, 506 ,392 

पहला मामला
वादी रजिया

आरोपी
पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां
पूर्व सीओ आलेहसन खां
रानू खां
ओमेंद्र चौहान
फिरोज खां
जिबरान खां
बरकत अली
20- 25 पुलिस कर्मी अज्ञात

दूसरा मामला
वादी श्रीमती शकील अहमद

आरोपी
पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां
पूर्व सीओ आलेहसन खां
रानू खां
ओमेंद्र चौहान
फिरोज खां
जिबरान खां
फसाहत अली खां शानू
बरकत अली
20 -25 पुलिस कर्मी अज्ञात

चौबीस घंटे के अंदर पांच मुकदमे 
पूर्व सीओ आलेहसन खां औँर पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां की  परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन किसी ने मामले में इन दोनों पर मुकदमे दर्ज हो रहे है। गुरुवार रात को  तीन लोगों में मकान पर बुल्डोजर  चलवाने का मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार रात दो  और मुकदमे  और दर्ज हुए हैं। पूर्व सीओ आले हसन पर आलियागंज में किसानों की जमीन पर कब्जा करने के आरोप में सांसद आजम खां के साथ 26 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed