{"_id":"60e8a53c8ebc3ecadc7654e6","slug":"two-lakh-eleven-thousand-looted-from-cattle-trader-on-the-strength-of-gun-city-news-mbd3951477106","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर पशु व्यापारी से दो लाख ग्यारह हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर पशु व्यापारी से दो लाख ग्यारह हजार की लूट
विज्ञापन
भोजपुर (मुरादाबाद)। भोजपुर थानाक्षेत्र में शुक्रवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर पशु व्यापारी से दो लाख ग्यारह हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश व्यापारी को गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पीड़ित से पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश में जुट गई। हालांकि अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
गलशहीद थानाक्षेत्र के असालतपुरा निवासी मुशीर पशुओं का व्यापार करते हैं। शुक्रवार सुबह करीब साढे़ नौ बजे वह पशु खरीदने करने के लिए भोजपुर थानाक्षेत्र के गोधी गांव में साप्ताहिक बाजार जा रहा थे। व्यापारी की बाइक अभी चक बेगमपुर गांव के पास मुरादाबाद-काशीपुर मार्ग पर पहुंची थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आ गए और उन्होंने मुशीर की बाइक रुकवा ली। इसके बाद बदमाश ने पशु व्यापारी के पेट से तमंचा सटा दिया और रुपये निकालने के लिए कहा। इस पर व्यापारी ने सहमते हुए दो लाख 11 हजार रुपये निकाल कर दे दिए।
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश पीड़ित मुशीर से मोबाइल व उसकी बाइक की चाबी भी छीन ली। इसके बाद आरोपी बदमाश बाइक से भोजपुर की ओर फरार हो गए। व्यापारी ने राहगीरों को लूट की सूचना दी। उनके मोबाइल से अपने परिजनों को घटना के बारे जानकारी। लूट की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा भी घटनास्थल पर पहुंच गए और जांच पड़ताल। सीओ ठाकुरद्वारा डा. अनूप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, नहीं मिला कोई सुराग
मुरादाबाद। सीओ ठाकुरद्वारा ने बताया कि पशु व्यापारी से पूछताछ के बाद आस-पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई थी। अस्पताल और पेट्रोल पंप के भी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई है। किसी भी फुटेज में किसी संदिग्ध की तस्वीर कैद नहीं है।
घटना में किसी करीबी के होने का शक
मुरादाबाद। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि व्यापारी मुशीर अपने घर से सीधे बाजार जा रहे थे। उन्होंने नोटों की गड्डी लोअर की जेब में रख ली थीं। अचानक बदमाश आ गए और उन्होंने व्यापारी को घेर कर तमंचा सटा दिया। इसके बाद रुपये लूटकर फरार हो गए।
एक्सीडेंट बताकर रुकवाई बाइक
मुरादाबाद। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि वह सीधे बाजार जा रहे थे। अचानक एक बाइक उनके बराबर में आकर धीमी हुई। बाइक सवार बदमाशों ने मुशीर से कहा कि वह पीछे एक्सीडेंट करके भाग रहा है। धमकाते हुए व्यापारी से बाइक रुकवा ली। जैसे ही व्यापारी ने बाइक रोकी, एक बदमाश ने उसके पेट में तमंचा सटाकर गोली मारने की धमकी दी और रुपये लूट लिए।
भोजपुर क्षेत्र में सुबह घटना हुई थी। केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
- पवन कुमार, एसएसपी, मुरादाबाद