{"_id":"6364b74950dc2c41620bc962","slug":"two-killed-in-two-accidents-on-the-highway-in-amroha","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: हाईवे पर रफ्तार का कहर, दो हादसों में दूध के टैंकर के परिचालक समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: हाईवे पर रफ्तार का कहर, दो हादसों में दूध के टैंकर के परिचालक समेत दो की मौत
Fri, 04 Nov 2022 12:25 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में नेशनल हाईवे पर गुरुवार देर रात अलग-अलग दो हादसे में दूध के कैंटर के परिचालक समेत दो की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। बाद में पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
संभल जनपद में रजपुरा थाना इलाके के गांव पाठकपुर में खुशीराम का परिवार रहता है। उनके बेटे राजेश कुमार दूध का टैंकर चलाते हैं। उनके पास लखीमपुर-खीरी जनपद के रहने वाले पिपरा मरोड़ा गांव निवासी दुवेंद्र कुमार बतौर परिचालक नौकरी करता था।
गुरुवार की रात करीब नौ राजेश कुमार गजरौला से दूध का टैंकर लेकर मुरादाबाद जा रहे थे। जैसे ही उनका टैंकर डिडौली कोतवाली क्षेत्र के हरियाणा गांव के सामने पहुंचा, तभी टैंकर आगे चले ट्रक में घुस गया। हादसे में परिचालक दुवेंद्र कुमार की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि आरोपी चालक ट्रक को उतावलेपन और लापरवाही से चला रहा था। जिस कारण हादसा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर पीके चौहान ने बताया कि मामले में ट्रक नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्दी आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जबकि दूसरा हादसा नारंगपुर में भारत पेट्रोल पंप के सामने हुआ। रात करीब 10 बजे गजरौला की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में जोया के मोहल्ला मुल्लाना निवासी मोहम्मद रियाज की तहरीर पर बाइक नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।