फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two Kanwariyas on a motorcycle injured after being hit from the side by a DCM truck.

Moradabad News: डीसीएम में साइड से टकराने से बाइक सवार दो कांवड़िये घायल

Mon, 24 Aug 2026 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 24 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Two Kanwariyas on a motorcycle injured after being hit from the side by a DCM truck.
कांठ। सावन के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक के लिए हरिद्वार से गंगाजल लेकर गंतव्य की ओर जा रहे डाक कांवड़ियों की बाइक आगे चल रही डीसीएम में अचानक साइड से टकरा गई। बाइक पर सवार दोनों कांवड़िये घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर होने पर इलाज को मुरादाबाद भेजा है।
विज्ञापन

मिलक (रामपुर)के डाक कांवड़िये रविवार रात हरिद्वार से अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे जब कांवड़ियों का यह जत्था छजलैट में रम्पुरा स्कूल के सामने पहुंचा, तभी साथ चल रही बाइक आगे जा रही कांवड़ियों की ही डीसीएम में साइड से टकरा गई। जिससे बाइक चालक मोनू गंगवार सहित दो कांवड़िये घायल हो गए। घायलों को स्थानीय निजी अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने मोनू गंगवार की हालत गंभीर देख उसे मुरादाबाद ले जाने की सलाह दी। वन विभाग के डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने घायलों को अपने वाहन से मुरादाबाद भिजवाने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed