फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   two groups fight and an old man died

कटघर में दो पक्षों में मारपीट, बुजुर्ग की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
two groups fight and an old man died
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र के कोहिनूर तिराहे के पास सोमवार रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें 70 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग के परिजनों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोटों के निशान नहीं हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कोहिनूर तिराहे के पास रहने वाले गुड्डू और दूसरे पक्ष के जावेद के सोमवार रात झगड़ा हो गया था। इंस्पेक्टर कटघर गजेंद्र सिंह ने बताया कि पहले दोनों के बीच सैलून में झगड़ा हुआ था। इसके बाद घर जाकर भी दोनों के बीच मारपीट हुई। इसमें गुड्डू के सिर में चोट आई थी। बताया जा रहा है कि बेटे के घायल होने पर 70 वर्षीय पिता शराफत आरोपी जावेद के घर शिकायत करने गए थे। गुड्डू और उसके परिवार के लोगों का आरोप है कि इसी दौरान जावेद और उसके परिवार के लोगों ने शराफत को घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद शराफत बेहोश हो गए थे। परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed